बॉलीवुड के डायरेक्टर और एक्टर सतीश कौशिक को इस दुनिया से गए दो साल हो गए हैं। अपने काम और अंदाज से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले सतीश कौशिक का आज बर्थडे है। भले ही सतीश आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन फिर भी फैंस इस मौके पर उन्हें याद कर रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री में हमेशा ही सतीश को खूब प्यार मिला है। हालांकि, उनकी पर्सनल लाइफ खूब उतार-चढ़ाव भरी रही है। इस बीच आइए जानते हैं कि 16 साल बाद बेटी का पिता बनने पर उनका कैसा रिएक्शन था?
16 साल बाद दोबारा पिता बने थे सतीश
दरअसल, सतीश कौशिक के लिए वो पल बेहद दुख भरा था, जब उनके दो साल के बेटे का निधन हो गया था। इसके लंबे टाइम बाद सतीश फिर से पिता बने थे, लेकिन इसके लिए उन्हें 16 साल का इंतजार करना पड़ा था। जी हां, साल 1996 में सतीश के बेटे शानू ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। इसके 16 साल बाद यानी 15 जुलाई 2012 को सरोगेसी के जरिए उन्हें एक बेटी हुई।
वंशिका के जन्म पर क्या बोले थे सतीश?
सतीश कौशिक जब 56 साल की उम्र में फिर से पिता बने, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने अपनी बच्ची का नाम वंशिका रखा। वंशिका के घर आने के बाद खुश पिता (सतीश कौशिक) ने कहा कि भगवान की कृपा से मेरी पत्नी शशि और मुझे एक बेटी का आशीर्वाद मिला है। यह एक बच्चे के लिए एक लंबे और दर्दनाक इंतजार का अंत है और इस खुशी के बारे में नहीं बता सकता।
दो साल का था बेटा शानू
उन्होंने कहा था कि ये मेरी पत्नी के लिए बहुत ज्यादा स्पेशल है क्योंकि उन्हें तब से एक और बच्चे की चाहत थी, जब हमने अपने इकलौते बेटे शानू को खो दिया था और वो सिर्फ दो साल का था। सतीश ने सोलह साल बाद पिता बनने की खुशी को फिर से महसूस करते हुए कहा था कि जब से वंशिका पिछले महीने से आई है, मैं और मेरी पत्नी अपनी बच्ची की हर एक्टिविटी को महसूस कर रहे हैं।
डॉक्टर को किया था थैंक्स
सतीश ने कहा कहा था कि हम उसे खाना खिला रहे हैं और उसके डायपर बदल रहे हैं। इसके अलावा सतीश ने डॉ. ऋषिकेश पाई को भी धन्यवाद दिया था। उन्होंने कहा था कि वो ना केवल दुनिया के बेस्ट IVF (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) डॉक्टरों में से एक हैं बल्कि एक करीबी दोस्त भी हैं। मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझे और मेरी पत्नी को माता-पिता बनने के लिए IVF के बारे में बताया।
हमारी दुनिया तबाह हो गई थी- सतीश
सतीश ने बताया कि हम अपने इकलौते बच्चे को खोने की वजह से परेशान थी और हमारी दुनिया तबाह हो गई थी, लेकिन मेडिकल मिरिकल की वजह से हम उस उम्र में फिर से माता-पिता बन गए, जब पेरेंट्स बनना असंभव माना जाता है। उस वक्त सतीश ने अपने सारे काम रोक दिए थे और किसी और चीज के बारे में नहीं सोच रहे थे। वंशिका अब 13 साल की हो गई है।
यह भी पढ़ें- Exclusive: ‘मेरे लिए बड़े…’, मिमोह चक्रवर्ती ने सलमान खान संग रिश्ते पर क्या कहा?
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
31 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines