Satish Kaushik Birthday Anniversary: बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक को एक्टर कहें या डायरेक्टर या फिर प्रोड्यूसर… इन तीनों ही क्षेत्र के वो फनकार रहे हैं। 9 मार्च, 2023 को दुनिया से अलविदा कह चुके अभिनेता भले ही आज हमारे बीच नहीं रहे हों लेकिन उनकी जिंदादिली, एक्टिंग और यादगार फिल्में लोगों के जेहन में आज भी उन्हें जिंदा रखती हैं। आज 13 अप्रैल को सतीश कौशिक की बर्थ एनिवर्सरी है। इस खास मौके पर आइए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े 5 बड़े सच।
इन एक्टर्स को बना दिया सुपरस्टार
सतीश कौशिक ने फिल्म इंडस्ट्री में अब तक कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। साथ ही कई सुपरहिट फिल्मों को डायरेक्ट भी किया है। अभिनेता की फिल्मों में काम करने के बाद इंडस्ट्री के तीन एक्टर सुपरस्टार बन गए। जाहिर है कि सतीश कौशिक ने सलमान खान की फिल्म ‘तेरे नाम’ और अनिल कपूर की फिल्म ‘हम आपके दिल में रहते हैं’ को डायरेक्ट किया था। इसके अलावा उन्होंने गोविंदा की कई फिल्मों को डायरेक्ट किया है, जो ब्लॉकबस्टर रहीं।
बिन ब्याही प्रेग्नेंट एक्ट्रेस को दिया मैरिज प्रपोजल
अभिनेता सतीश कौशिक ने इंडस्ट्री की बेहतरीन अदाकारा नीना गुप्ता को मैरिज प्रपोजल भेजा था। हालांकि उस वक्त एक्ट्रेस ने मना कर दिया था। दरअसल, नीना गुप्ता शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गईं थी। इस बात का जिक्र नीना ने अपनी बायोग्राफी में शेयर किया है। उन्होंने बताया था कि जब वो बिन ब्याही मां बनने वाली थी उस वक्त बच्चे के बारे में दुनिया को क्या बताएं उन्हें समझ नहीं आ रहा था। उस वक्त सतीश कौशिक ने एक्ट्रेस के सामने शादी का प्रपोजल रखा था।
दो साल के बच्चे के निधन से लगा सदमा
सतीश कौशिक को उस वक्त गहरा सदमा लगा था जब उनके दो साल के बेटे की मौत हो गई थी। उस वक्त अभिनेता लोगों के संपर्क से काफी दूर हो गए थे और अकेले रहने लगे थे। इस गम से उबरने में सतीश कौशिक को काफी साल लग गए थे।
जब सुसाइड करना चाहते थे अभिनेता
सतीश कौशिक ने कई फिल्मों को डायरेक्ट किया है। हालांकि उनकी फिल्म ‘रूप की रानी चोरों का राजा’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी। इस बात से अभिनेता काफी परेशान हो गए थे और सुसाइड करने के बारे में सोचने लगे थे। इस बात का जिक्र उन्होंने शबाना आजमी के साथ एक इंटरव्यू में किया था।
बेटी ने चिता पर रखवाया था खत
सतीश कौशिक ने जब दुनिया को अलविदा कहा तो हर कोई स्तब्ध रह गया था। उनके निधन के एक महीने बाद 67वीं बर्थ एनिवर्सरी पर एक इवेंट में सभी ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। इस दौरान अभिनेता की बेटी वंशिका ने अपने पापा के लिए लिखे खत को पढ़कर सुनाया था जिसने वहां मौजूद सभी की आंखें नम कर दी थीं। इवेंट में यह भी बताया गया कि वंशिका ने अपने पापा की चिता पर खत रखवाया था।
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
6 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
8 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
9 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
9 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
11 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
12 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
23 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines