Gia Manek Wedding: टीवी के मशहूर सीरियल ‘साथ निभाना साथिया’ की पुरानी गोपी बहू शादी के बंधन में बंध गई हैं। जिया मानेक ने टीवी एक्टर वरुण जैन से सात फेरे लिए हैं। सोशल मीडिया पर कपल की शादी की फोटो काफी वायरल हो रही हैं। जिया ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर कर अपने फैंस को शादी की खुशखबरी सुनाई है।
यह भी पढ़ें: Hina Khan से पहले दूसरे धर्म में शादी पर इन एक्ट्रेसेस पर भी उठी उंगलियां, आज तक खा रहीं लोगों की गालियां
फैंस को पोस्ट के जरिए सुनाई खुशखबरी
जिया मानेक लंबे समय से इंडस्ट्री से गायब हैं। वहीं अब सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने अपनी शादी की फोटोज शेयर कर फैंस को खुशखबरी सुनाई है। साथ निभाना साथिया फेम एक्ट्रेस ने टीवी के मशहूर एक्टर वरुण जैन संग 7 फेरे लिए हैं। वहीं जिया और वरुण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की फोटोज शेयर करते हुए एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है।
कैप्शन में क्या लिखा?
कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर दो फोटोज शेयर की हैं। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘ईश्वर की कृपा और अपार प्रेम के साथ हाथों में हाथ डाले और दिल से दिल मिलाकर हम नए जीवन में कदम रख चुके हैं। पहले हम दो दोस्त थे और अब पति-पत्नी बन गए हैं। हम अपने सभी प्रियजनों के प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए बहुत आभारी हैं जिन्होंने इस दिन को इतना खास बनाया। अब हम श्रीमान और श्रीमती जिया और वरुण हैं।’
साउथ रीति-रिवाजों से की शादी
कपल की फोटोज को देखकर लग रहा है कि उन्होंने साउथ रीति-रिवाजों से शादी की है। जिया साउथ इंडियन ब्राइड के लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने येलो कलर की साड़ी पहनी है, इसके साथ ही गोल्ड की ज्वैलरी और बालों में गजरा लगाकर अपने ब्राइड लुक को कंप्लीट किया। जिया ने हाथों में रेड चूड़ा भी पहना हुआ है। वहीं उनके पति और टीवी एक्टर वरुण ने भी लाइट येलो कलर का आउटफिट कैरी किया।
यह भी पढ़ें: Ishqbaaaz की 2 एक्ट्रेसेस की हुई शादी, तीसरी की तैयारी और चौथी की दुल्हन बनने की आई बारी
संबंधित खबरें
सलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
25 mins agoLIVE: 'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 hr agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 hr agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
19 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
20 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
21 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
22 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
1 day ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
1 day agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines