इब्राहिम अली खान की फिल्म ‘सरजमीन’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। फिल्म के पहले लुक में ही इब्राहिम के दमदार अवतार ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा था और अब ट्रेलर ने फिल्म को लेकर उत्साह और भी बढ़ा दिया है। इस देशभक्ति ड्रामा में काजोल और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक आर्मी फैमिली को तब मुश्किल हालातों का सामना करना पड़ता है जब उनका बेटा अपने ही पिता के खिलाफ खड़ा हो जाता है।
खतरनाक अंदाज में नजर आए इब्राहिम
ट्रेलर की शुरुआत एक गहरे और भावुक डायलॉग से होती है कि कुछ घाव इतने गहरे होते हैं कि जब तक उनका आखिरी निशान मिट नहीं जाता, तब तक दर्द बंद नहीं होता। इसके बाद पृथ्वीराज को एक सख्त और ईमानदार आर्मी अफसर के रूप में दिखाया गया है, जो अपने बेटे के रास्ते से दुखी है और कहता है कि वो उसके लिए शर्मिंदा है। इब्राहिम अली खान का किरदार बड़ा होकर एक आतंकवादी बन जाता है, जो देश में तबाही फैलाता है। ऐसे में पृथ्वीराज का किरदार कहता है कि उसके लिए देश सबसे पहले है और अगर जरूरत पड़ी तो वह अपने बेटे के खिलाफ भी जा सकता है। काजोल इस कहानी में एक मां के रूप में नजर आती हैं, जो अपने पति और बेटे के बीच की कड़वाहट को खत्म कर परिवार को एक रखने की कोशिश करती हैं।
फिल्म के बारे में
यह फिल्म इब्राहिम की दूसरी फिल्म है। इससे पहले वे नेटफ्लिक्स की ‘नादानियां’ में नजर आए थे। ‘सरजमीन’ को धर्मा प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है, और इसका निर्देशन कायोज ईरानी ने किया है। फिल्म 25 जुलाई को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें- Priyanka Chopra ने शेयर किया ‘Heads of State’ का बीटीएस वीडियो, कैप्शन में लिखा- ‘इसे घर पर ना आजमाएं’
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
4 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
6 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
7 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
8 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines