पॉपुलर एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) और काजोल (Kajol) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सरजमीन’ (Sarzameen Trailer) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर में इब्राहिम अली खान भी नजर आ रहे हैं, जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। आइए जानते हैं कि फिल्म के ट्रेलर पर इंटरनेट यूजर्स का क्या कहना है?
क्या कहती है इंटरनेट की पब्लिक?
अपकमिंग फिल्म ‘सरजमीन’ के ट्रेलर पर अगर लोगों के रिएक्शन की बात करें तो एक यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए पृथ्वीराज सुकुमारन ने कमाल का काम किया है। दूसरे यूजर ने कहा कि पृथ्वीराज सुकुमारन ने बहुत ही बढ़िया किया है। तीसरे यूजर ने कहा कि पृथ्वीराज ने आग ही लगा दी। एक और यूजर ने कहा कि काजोल का रोल कमाल का है। एक ने कहा कि इब्राहिम ने अलग ही एक्टिंग की है। एक ने लिखा कि कमाल का ट्रेलर है। एक और यूजर ने कहा कि ट्रेलर शानदार है फिल्म का इंतजार है। इस तरह ट्रेलर को देखने के बाद यूजर्स ने इसकी तारीफ की है।
लोगों का कैसा रिस्पॉन्स?
फिल्म के ट्रेलर पर लोगों के कमेंट्स देखकर ये कहा जा सकता है कि फिल्म के ट्रेलर को लोगों का पॉजिटिव रिव्यू मिला है। ट्रेलर लोगों को पसंद आया है और अब लोग बेसब्री से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। देखने वाली बात होगी कि फिल्म रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करती है? और इसे लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है?
कब रिलीज होगी फिल्म?
बता दें कि ये फिल्म थिएटर में रिलीज नहीं होगी बल्कि इसे सीधे ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म को 25 जुलाई से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जा सकेगा। इसके अलावा अगर फिल्म में लोगों का ध्यान खींचने वाले इब्राहिम की बात करें तो फिल्म ‘सरजमीन’ उनकी दूसरी फिल्म है। इसके पहले इब्राहिम नेटफ्लिक्स की ‘नादानियां’ में आए थे और उन्होंने लोगों का खूब ध्यान भी खींचा था। इब्राहिम की ‘नादानियां’ लोगों को बहुत पसंद आई थी।
यह भी पढ़ें- रेलवे ट्रैक पर दिखे सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर, खास तस्वीरों के साथ शेयर किया पोस्ट
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
2 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
4 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
5 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
6 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
23 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines