Sarzameen Official Announcement Video: इब्राहिम अली खान की दूसरी फिल्म ‘सरजमीन’ का ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया गया है। इस फिल्म में काजोल, पृथ्वीराज सुकुमारन, तारा शर्मा और मिहिर आहूजा जैसे स्टार्स शामिल हैं। ये एक ड्रामा मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है और इसका अनाउंसमेंट वीडियो देखकर आपके लिए भी इसका इंतजार करना मुश्किल हो जाएगा। ‘नादानियां’ में लवर बॉय के बाद अब इब्राहिम अली खान एक बेहद हटके रोल में नजर आने वाले हैं। वो अब एक टेररिस्ट के रोल में दिखाई देंगे और उनका किरदार कितना दमदार होगा, उसकी एक झलक अनाउंसमेंट वीडियो में नजर आ रही है।
इब्राहिम अली खान बने टेररिस्ट
1 मिनट 30 सेकंड के इस वीडियो में इब्राहिम अली खान का सबसे दमदार लुक दिखाया गया है, जहां उनकी बॉडी पर कई निशान नजर आ रहे हैं। भले ही फिल्म में इब्राहिम अली खान टेररिस्ट बने हैं, लेकिन उनकी एंट्री हीरो वाली लग रही है। दूसरी तरफ कश्मीर में होने वाले धमाकों की झलक भी दिखाई गई है। कई ऐसे सीन इस वीडियो में नजर आ रहे हैं, जो आपके रोंगटे खड़े कर देंगे। धर्मा प्रोडक्शन की इस फिल्म में गाड़ियां उड़ते हुए और ब्लास्ट होते हुए नजर आ रहे हैं। पृथ्वीराज सुकुमारन फिल्म में सैनिक के किरदार में हैं।
पृथ्वीराज और काजल पहली बार आए साथ
पृथ्वीराज सुकुमारन फिल्म में दुश्मनों के साथ ऐसा एक्शन दिखाते हैं कि देखकर आपको भी मजा आ जाएगा। वो अपनी सरजमीन को बचाने के लिए अपनी जान भी खतरे में डाल देते हैं। दूसरी तरफ काजोल के किरदार को लेकर काफी सस्पेंस बना हुआ है। वो फिल्म में कोई बड़ी गलती करती हुई नजर आएंगी, जिससे सब खतरे में पड़ जाएंगे। अब वोन क्या है ये तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा। साथ ही इस वीडियो में एक बेहद इंटेंस सीन भी सामने आया है, जहां इब्राहिम अली खान पीछे से पृथ्वीराज सुकुमारन को घेर लेते हैं।
यह भी पढ़ें: ब्यूटी इतनी जरूरी है कि मर सकते हैं…’, Shefali Jariwala के निधन पर Rozlyn Khan ने उठाए सवाल
‘सरजमीन’ का वीडियो देख फैंस हुए खुश
अब इस वीडियो को देखकर फैंस का क्या कहना है? चलिए जानते हैं। फैंस को काजोल और पृथ्वीराज की जोड़ी बेहद पसंद आ रही है। पहली बार इन्हें स्क्रीन पर साथ देखने के लिए सभी लोग एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। साथ ही यूजर्स का कहना है कि इब्राहिम को देखकर उनके रोंगटे खड़े हो गए हैं। तीनों ही स्टार्स की कास्टिंग और एक्टिंग से फैंस खुश नजर आ रहे हैं और अब इस फिल्म से फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है।
संबंधित खबरें
‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
12 mins agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
2 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
3 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
5 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
5 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
6 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
8 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
10 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines