Ibrahim Ali Khan Post: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान अपनी दूसरी फिल्म ‘सरजमीन’ को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ काजोल और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म को 25 जुलाई को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा जिसका ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। इस बीच इब्राहिम अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘सरजमीन’ से जुड़ी अनसीन फोटो शेयर की हैं, जिस पर उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड पलक तिवारी का रिएक्शन आया है, जो लोगों का ध्यान खींच रहा है।
इब्राहिम अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘सरजमीन’ के सेट से कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उन्हें लंबे बाल और दाढ़ी वाले लुक में देखा जा सकता है। उनका लुक काफी इंटेंस नजर आ रहा है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए इब्राहिम अली खान ने कैप्शन दिया, ‘9 दिन बाकी हैं…! सरजमीन डायरीज।’
यह भी पढ़ें: ‘Sarzameen’ का ट्रेलर रिलीज, इब्राहिम और पृथ्वीराज के बीच दिखा टकराव, परिवार के बीच उलझी नजर आईं काजोल
पलक तिवारी के रिएक्शन ने खींचा ध्यान
इब्राहिम अली खान की तस्वीरों पर उनकी गर्लफ्रेंड पलक तिवारी का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने तस्वीरों पर कमेंट करते हुए स्टार पोस्ट किया है। उनका ये कमेंट लोगों का ध्यान खींच रहा है। जाहिर है कि इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी के रिलेशनशिप की खबरें अक्सर ही गॉसिप गलियारों में चर्चाएं बटोरती हैं। ये अलग बात है कि दोनों ने कभी ऑफिशियल अपने कथित रिश्ते की पुष्टि नहीं की है।
सरजमीन के बारे में
इब्राहिम अली खान, काजोल और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में हैं। इस फिल्म में पृथ्वीराज ने आर्मी अफसर का किरदार निभा रहे हैं, जबकि काजोल ने उनकी पत्नी का किरदार प्ले किया है। वहीं इब्राहिम उनके बेटे के किरदार में हैं। फिल्म की कहानी पिता और बेटे के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म को 25 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। ये इब्राहिम के करियर की दूसरी फिल्म है। इससे पहले उन्हें नादानियां में देखा गया था। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
6 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
8 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
9 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
10 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
10 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
10 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
12 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
12 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
13 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines