Sarika Birthday: बॉलीवुड की इस चकाचौंध भरी दुनिया में ऐसे कई अभिनेता और अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने अपने फिल्मी सफर के साथ-साथ अपने जीवन में कई कई परेशानियों का सामना किया और उससे उभर कर दिखाया। उन्हीं में एक सारिका ठाकुर (Sarika Thakur) हैं। सारिका ठाकुर का जन्म 5 दिसंबर 1960 को दिल्ली में हुआ था। सारिका ने बचपन से ही काफी परेशानियों का सामना किया, जिसके बाद आज वो उस मुकाम पर हैं जहां लोग उन्हें जानते हैं। सारिका जब छोटी थी तब उनके पिता घर छोड़कर चले गए और कभी नहीं लौटे। उनकी मां का व्यवहार भी उनके साथ कुछ ठीक नहीं था।
उनकी मां ने पांच की उम्र में ही उनका फिल्मों में काम करने भेज दिया है। सारिका ने 5 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपना करियर शुरू किया। इसके बाद वो कई फिल्मों में नजर आईं, जिनमें ‘रजिया सुल्तान’, ‘बड़े दिल वाले’, ‘कैसे कैसे लोग’, ‘नास्तिक’ और ‘मैं कातिल हूं’ जैसी फिल्मों के नाम शामिल है। बताया जाता है कि जब सारिका का करियर पीक पर था जब उन्होंने साउथ सुपरस्टार कमल हासन (Kamal Haasan) से शादी की थी।
Sarika Birthday (Image Credit – Social Media)
कमल हासन से सारिका की शादी
ये कमल की दूसरी शादी थी। इससे पहले उन्होंने वाणी गणपति से शादी की थी, लेकिन दोनों का तलाक हो गया, जिसके बाद उनके जीवन में सारिका की एंट्री हुई, जिसको पहली नजर में देखते हुए कमल अपना दिल दे बैठे थे। दोनों की दो बेटियां श्रुति और अक्षरा हासन (Shruti and Akshara Haasan) हैं। हालांकि, कमल हासन से तलाक के बाद सारिका की दोनों बेटियों ने भी अपनी मां से मुंह मोड़ लिया था और अपने पिता को चुना था, जो उनकी लाइफ एक ऐसा फेस था जिसका एक्ट्रेस आजतक भुला नहीं पाई हैं। कमल और सारिका का तलाक साल 2004 में हुआ था।
यह भी पढ़ें: सुपरस्टार अभिनेत्री से बनी थीं ‘अम्मा’, अपमान हुआ तो ‘द्रोपदी’ बन लिया बदला
तलाक के बाद आर्थिक तंगी से गुजरी Sarika
सारिका ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब उनका तलाक हुआ था तब उनके पास केवल 60 रुपये थे और एक गाड़ी थी, जिसमें वो अपनी रातें बिताया करती थी। वो अपने दोस्तों के घर नहाया करती थीं, लेकिन कभी किसी के आगे मदद की गुहार नहीं लगाई। वहीं, इस बारे में बात करने पर कमल हासन ने कहा था कि मुझे सारिका की तंगी के हालत के बारे में कोई खबर नहीं थी, लेकिन मैं कुछ नहीं कर पाया। हालांकि, आज एक्ट्रेस के पास किसी चीज की कमी नहीं है।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
9 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
12 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
12 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
13 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines