Sarika Birthday: ऐसी बहुत सी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने एक समय में इंडस्ट्री पर राज किया फिर अचानक से वो कहीं गायब हो गईं। उन्हीं में से एक हैं सारिका (Sarika) जिन्होंने न सिर्फ साउथ फिल्म इंडस्ट्री में बल्कि बॉलीवुड में भी अपना जलवा दिखाया है। उनकी खूबसूरती की दुनिया कायल हैं वहीं एक्टिंग का तो कोई जवाब नहीं। वो अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी काफी खबरों में छाई रही हैं। आज एक्ट्रेस का बर्थडे है तो इस खास दिन पर हम आपको उनकी लाइफ के कुछ पहलुओं से रूबरू करवाते हैं।
बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की करियर की शुरुआत
सारिका फिल्म इंडस्ट्री का वो नाम है जो किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनका जन्म 5 दिसंबर साल 1960 में दिल्ली में हुआ था। एक्ट्रेस ने बचपन से ही परेशानियों का सामना किया और अपने परिवार की आर्थिक मदद करने के बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम शुरू किया। लेकिन जिस परिवार के लिए सारिका ने बचपन खो दिया उसी ने उन्हें धोखा दिया। जी हां, एक्ट्रेस की मां ने सारिका की सारी कमाई अपने पास रखी और उनका घर भी अपने नाम किया। उन्हें उन्हीं की प्रॉपर्टी से बेदखल कर दिया।
यह भी पढ़ें:अल्लू अर्जुन की पुष्पा द रूल, फुल पैसा वसूल, देखने से पहले पढ़ लें रिव्यू
बिन शादी बनीं मां
सारिका ने साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में अपना नाम किया। सारिका अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी काफी चर्चाओं में रही हैं। एक्ट्रेस को काम के दौरान कमल हासन से प्यार हो गया। हालांकि कमल पहले से ही मैरिड थे, लेकिन उन्होंने इसकी परवाह नहीं की और एक दूजे संग एक ही घर में लिवइन में रहने लगे। एक्ट्रेस शादी से पहले ही श्रुति हसन की मां बन गईं, और फिर कुछ सालों बाद अक्षरा हासन का भी जन्म हो गया। दो बेटियों की मां बनने के बाद सारिका और कमल ने शादी की।
पति ने दिया धोखा
हालांकि कमल हासन पहले से शादीशुदा थे, फिर भी उन्होंने सारिका से शादी की। कपल शादी से पहले पेरेंट्स बन गए थे, और फिर शादी की। वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कमल की जिंदगी में सारिका के बाद कोई और आ गई जिसके लिए उन्होंने दो बेटियों की मां को धोखा दे दिया। जब इस बारे में सारिका को पता चला तो उन्होंने अपनी जान देने की भी कोशिश की और घर की बिल्डिंग से छलांग लगा दी। वो बहुत ज्यादा घायल हो गईं और कई महीनों तक अस्पताल में रहीं। कहा तो ये भी जाता है कि सारिका की बेटियां भी अपनी मां को पसंद नहीं करती हैं और तलाक के बाद सारिका को आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें: Pushpa 2 ने रचा इतिहास! ओपनिंग डे पर बंपर ओपनिंग करने को तैयार
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
8 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
12 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
15 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
15 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
16 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
21 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines