Ravi Dubey Faced Paranormal Activities: भूत-प्रेत, आत्माएं, काला साया इन सबको लेकर आपने कई कहानियां सुनी होंगी। अक्सर हमारे आस-पास ऐसा कोई न कोई किस्सा सुनाई दे ही जाता है। कुछ लोग बातों पर विश्वास रखते हैं तो कुछ उन्हें अंधविश्वास मान लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं एक्ट्रेस सरगुन मेहता (Sargun Mehta) कई बार जिंदगी में ऐसी चीजों का सामना कर चुकी हैं कि उन्हें भूत प्रेतों की मौजूदगी पर विश्वास हो चला है। उनके अलावा उनके पति और एक्टर रवि दुबे (Ravi Dubey) भी प्रेत आत्माओं का सामना कर चुके हैं।
एक्टर के ड्राइवर पर था भूत का साया
एक बार सरगुन ने खुद पति रवि दुबे से जुड़ा एक ऐसा चौंका देने वाला किस्सा सुनाया था जिसके बाद आपका भी मुंह खुला रह जाएगा। रवि के ड्राइवर पर सच की ‘मंजुलिका’ का साया था। उस ड्राइवर से उन्होंने कैसे अपनी जान छुड़ाई और उनके साथ क्या-क्या हुआ वो सब भी सरगुन ने रिवील किया है। सरगुन ने बताया कि एक बार रवि ने नया ड्राइवर रखा था और सरगुन उस वक्त बेहद डरी हुई रहती थीं तो रवि 2 दिन उनके पास तो 3 दिन अपने घर रहते थे। लेकिन जब से वो ड्राइवर आया इन दोनों के साथ कुछ न कुछ होता ही रहता था।
हर रोज होते थे कोई न कोई हादसे
एक ऐसा ही किस्सा सुनते हुए सरगुन ने बताया कि एक दिन जब रवि निकले तो गाड़ी का चलते-चलते पूरा बम्पर निकल गया और वो गाड़ी घिसड़-घिसड़कर 15 मिनट तक आगे गई तो रवि घर पहुंचा तो पीछे-पीछे पुलिस वाले आ गए और जीप में बिठाकर ले गए। इसके 2 दिन बाद जब सरगुन अपने सेट पर गईं तो शायद वर्कर्स की लड़ाई हो गई थी और पूरा गांव आ गया था और पत्थर मारने लगे। 2 दिन बाद जब उन्होंने रवि को मॉल में बुलाया तो वो शीशे से टकरा गए और हर तरफ खून ही खून हो गया था। ऐसे में वो समझ ही नहीं पा रहे थे कि उनके साथ हो क्या रहा है।
रवि ने अपनी आंखों से देखा भूत
लेकिन अगले दिन घर की घंटी बजी तो रवि ने की होल से देखा तो ड्राइवर और उसके पीछे कचरे वाली खड़ी थी। उन्हें देखकर रवि ने सरगुन की नौकरनी को कहा कि उन्हें कचरा दे देना। रवि जब नहाकर जा रहे थे तो उन्होंने काम वाली से पूछा कि कचरा दे दिया? तो उसने जवाब दिया बाहर तो सिर्फ ड्राइवर था और कोई नहीं था लेकिन रवि को विश्वास नहीं हुआ क्योंकि उन्होंने उस औरत को अपनी आंखों से देखा था। इसके बाद रवि को शक हुआ कि कुछ तो गड़बड़ है। इसके बाद रवि ने ड्राइवर से पूछ लिया कि क्या उस दिन तेरे साथ कोई कचरे वाली खड़ी थी?
यह भी पढ़ें: Sonam Bajwa और Sargun Mehta में है कैट फाइट? Ammy Virk को EMI भरने में किसने ऑफर की थी मदद?
ड्राइवर की बात सुन घबरा गए थे एक्टर
ये सुनकर पहले तो ड्राइवर चुप हो गया और फिर बोला, ‘भैया आपको दिखी।’ ये सुनकर रवि डर गए और चौंकते हुए बोले, ‘क्या?’ तो उस ड्राइवर ने बताया कि ‘भैया मुझे बहुत लोग कहते हैं कि मेरे साथ साया है।’ इसके बाद एक्टर ने उन्हें 2 महीने के डबल पैसे दिए और उसे जाने को कह दिया। ऐसे उनके साथ ये अजीबो-गरीब किस्से बंद हुए।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
8 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines