Sargun Mehta Birthday: पॉपुलर एक्ट्रेस सरगुन मेहता हमेशा अपने काम से लोगों के दिल में उतर जाती हैं। सरगुन की फिल्में और गाने दर्शकों को बेहद पसंद आते हैं। 6 सितंबर को सरगुन मेहता अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने वाली हैं। इस खास मौके पर हम आपको सरगुन से जुड़ा एक खास किस्सा बता रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में…
एमी विर्क को कैसे लगता है पता?
ये तो सभी जानते हैं कि सरगुन मेहता और एमी विर्क ने एक साथ कई गाने किए हैं। हालांकि, एमी को गाने को शूट करने से पहले ही पता लग जाता है कि वो गाना हिट होगा या फिर फ्लॉप? दरअसल, एक बार एमी विर्क ने खुद बताया था कि वो कैसे गाना शूट करते हैं। एमी ने कहा था कि सरगुन जिस गाने को ना कर देती है, मैं उसी गाने को करता हूं क्योंकि वो जिस गाने के मना करती है, वो ही चलता है।
क्या बोले एमी?
एमी ने कहा था कि सरगुन की गानों में सेंस जीरो है, वो कहती है कि ये क्या ही गाना है, ये बिल्कुल नहीं चलेगा। मैं कहता हूं कि थैंक यू शो मच, ये गाना चल जाएगा। मैं सरगुन से मना करवा कर गाने को करता हूं, वो अकेली होती है, जो उस गाने के लिए एग्री नहीं होती है। उसके बाद ही मैं कहता हूं कि ये हिट है गाना। इतना ही नहीं बल्कि सरगुन भी इस बारे में बात कर चुकी हैं।
सरगुन को पसंद नहीं था गाना
दरअसल, जब एमी और सरगुन का गाना ‘किस्मत’ आया था, तो इस गाने को हर किसी ने बेहद पसंद किया था और खूब प्यार दिया था, लेकिन सरगुन का गाना बिल्कुल पसंद नहीं आया था। इस बारे में बात करते हुए सरगुन कहती हैं कि मुझे एमी का फोन आया था कि सरगुन मेरा एक गाना शूट करना है, तो मैंने कहा था कि ओके मैं आ जाऊंगी।
क्या बोलीं सरगुन?
सरगुन ने आगे कहा कि जब एमी ने मुझ गाने के बारे में बताया, तो मैंने कहा कि इतना गंदा गाना, कौन सुनेगा? हम क्यों शूट कर रहे हैं? फिर मैंने कहा कि चल छोड़ सरगुन और जब गाना आया, तो वो लोगों को बहुत पसंद आया। सरगुन ने बताया कि उन्होंने उस गाने को कभी डाउनलोड नहीं किया और ना ही सुना।
यह भी पढ़ें- Rajesh Keshav को वेंटिलेटर सपोर्ट से हटाया गया, अब कैसी है एक्टर की तबीयत?
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
12 mins ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
14 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
16 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
18 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
18 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
19 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
20 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
20 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines