Sarfira, Akshay Kumar: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘सरफिरा’ को लेकर चर्चा में हैं। फैंस को भी एक्टर की इस अपकमिंग फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। कुछ दिन पहले इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जो लोगों को बेहद पसंद आया। ट्रेलर को देखते ही लोगों में इस फिल्म के लिए एक्साइटमेंट बढ़ गई और अब सभी बेकरारी से इसके रिलीज होने का वेट कर रहे हैं। हालांकि ये फिल्म ऐसी है, जिसके लिए अक्षय ने अपना ही सबसे बड़ा नियम तोड़ दिया है।
कोंगारा प्रसाद शेयर किया किस्सा
दरअसल, हाल ही में अपकमिंग फिल्म ‘सरफिरा’ की निर्देशक सुधा कोंगारा प्रसाद ने इस फिल्म के सेट से बेहद मजेदार किस्सा शेयर किया है। कोंगारा ने न्यूज18 से साथ एक खास बातचीत में बताया कि अक्षय के संग काम में उन्हें बहुत मजा आया, लेकिन इस दौरान उन्हें एक्टर के शेड्यूल में भी खलल डालनी पड़ी। जी हां, कोंगारा ने कहा कि अक्षय सेट पर सिर्फ 8 घंटे ही काम करते हैं और ये उनकी सख्त पॉलिसी है।
अक्षय ने पहले ही बता दी थी अपनी 8 घंटे की पॉलिसी
कोंगारा ने कहा कि इस बारे में अक्षय ने उन्हें पहले ही बता दिया था, लेकिन एक दिन ऐसा आया जब उनके शेड्यूल से ज्यादा टाइम सेट पर चाहिए था और इसके लिए अक्षय को कहने में डर लग रहा था। हालांकि फिल्म के ज्यादातर सीन एक्टर के शेड्यूल में ही पूरे हो गए।
सेट पर चाहिए था 8 घंटे से ज्यादा का टाइम
कोंगारा ने कहा कि एक दिन फिल्म के बेहद जरूरी क्लाइमेक्स सीन शूट करना था, लेकिन अक्षय का टाइम पूरा होने वाला था और टीम इस बात को लेकर परेशान थी कि अब कैसे अक्षय को मनाया जाएगा। निर्देशक ने कहा कि अक्षय ने पहले दिन से ही सारी चीजें बता दी थी। वो अपने शेड्यूल को लेकर बेहद सख्त हैं और जब वो सेट पर होते हैं, तो उन 8 घंटों में बाहर भी नहीं जाते हैं। उन्होंने कहा कि हम फिल्म को खत्म करने जा रहे थे और उस दिन 8 घंटे से ज्यादा का टाइम हो रहा था।
12 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म
निर्देशक ने कहा कि मुझसे पहले एडी ने उनसे रिक्वेस्ट करते हुए कहा कि सर आप 10 मिनट या आधा और एक घंटा रुक जाओ। हमें पता है कि ये आपके शेड्यूल से ज्यादा है, लेकिन आ रुक जाइए। उन्होंने बताया कि मैंने उनसे कहा कि मैंने आपको कई बार 5 या 6 घंटे में भी जाने दिया है। इस पर अक्षय ने कहा कि वो इसलिए क्योंकि मैं अपने काम को टाइम से पहले कर लेता था। फिर एडी ने एक्टर ने बेहद प्यार से आधे घंटे की डिमांड की और उन्होंने हमें अपना आधा घंटा दे दिया और फिल्म को पूरा किया। बता दें कि अक्षय की ये फिल्म 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।
यह भी पढ़ें- Chahat Fateh Ali Khan के सामने अचानक आया टाइगर, सिंगर की सिट्टी-पिट्टी गुम, वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
4 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
5 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
15 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
15 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
18 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines