दारा सिंह को तो सब जानते हैं पर क्या मिले हैं उनके 'बाहुबली' भाई से? सुपरस्टार एक्ट्रेस की बहन भी हो गई थी फिदा

Sardar Singh Randhawa: आज हम आपको एक ऐसे ‘फौलाद’ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने ना सिर्फ फिल्मों में अपना जलवा दिखाया बल्कि वो दिखते भी ‘फौलाद’ की तरह ही। अगर आप भी इनके बारे में नहीं जानते हैं, तो आइए आपको बताते हैं…

Sardar Singh Randhawa

Sardar Singh Randhawa

Sardar Singh Randhawa: किसी भी काम को करने के लिए हर इंसान को जी तोड़ मेहनत करनी पड़ती है। हर कोई अपनी लाइफ में आगे बढ़ने के लिए जी-जान एक करता है। फिर चाहे वो कोई आन इंसान हो या फिर कोई सेलेब। फिल्म इंडस्ट्री में बहुत से ऐसे नाम हैं, जिन्होंने अपने करियर में खूब सक्सेस हासिल की है और नाम कमाया है। हालांकि वक्त के साथ लोगों के मन में उनकी यादें भी धुंधली होती जाती हैं। अगर आपके मन में भी सरदार सिंह रंधावा की यादें धुंधली हो गई हैं, तो आज हम फिर से ताजा कर देते हैं।

विज्ञापन

1933 में हुआ था जन्म

सरदार सिंह रंधावा जिन्हें लोग रंधावा के नाम से भी जानते थे। साल 1933 में सूरत सिंह और बलवंत कौर के घर पंजाब के अमृतसर जिले के एक गांव धर्मूचक में रंधावा का जन्म हुआ था। रंधावा पेशे ने ना सिर्फ एक एक्टर थे बल्कि एक रेसलर भी थे। बता दें कि रंधावा पहलवान और अभिनेता दीदार सिंह रंधावा यानी दारा सिंह के छोटे भाई थे। रंधावा बचपने से ही पढ़ने में अच्छे थे और अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव से लेकर वो दारा सिंह के पास सिंगापुर चले गए थे।

विज्ञापन
Sardar Singh Randhawa

Sardar Singh Randhawa

रंधावा की कद-काठी थी बेहज गजब की

जी हां, दारा सिंह खुद अपने चाचा के साथ सिंगापुर जाकर रहने लगे थे और फिर रंधावा भी उनके पास जाकर रहने लगे। दारा सिंह सिंगापुर में ड्रम बनाने वाली मिल में काम करने के साथ-साथ कुश्ती भी लड़ा करते थे और इसे उन्हें अच्छी खासी पहचान मिल गई थी। धीरे-धीरे उनका नाम मशहूर होने लगा था। इसके बाद जब रंधावा सिंगापुर गए तो साल 1952 में उन्होंने अपने कुश्ती करियर की शुरुआत की थी। दारा सिंह की तरह ही रंधावा की कद-काठी भी बेहद गजब की थी, जिसे देखकर लोग उनके ऐसे ही दिवाने हो जाते थे।

विज्ञापन
Sardar Singh Randhawa

Sardar Singh Randhawa

पहलवान और निगेटिव रोल वाली फिल्मों में दिखाया जलवा

इसके बाद धीरे-धीरे रंधावा ने एक्टिंग का रुख किया और इसमें अपना करियर बनाने की सोची। साल 1963 में रंधावा की पहली फिल्म ‘आवारा अब्दुल्ला’ रिलीज हुई थी। चूंकि रंधावा की कद-काठी बेहद शानदार थी, तो वो ज्यादातर फिल्में पहलवान और निगेटिव रोल वाली ही किया करते थे। हालांकि रंधावा ने कई भक्ति वाली फिल्मों में भी अपना जलवा दिखाया है।

विज्ञापन
Sardar Singh Randhawa

Sardar Singh Randhawa

अभिनेत्री मुमताज के बहनोई थे रंधावा 

बता दें कि रंधावा ने फौलाद, टार्जन और किंग कांग, नसीहत, आदमी और इंसान, जॉनी मेरा नाम, अंदाज, भक्ति में शक्ति और जुर्म सहित कई हिंदी फिल्मों में अपना जलवा दिखाया है। इसके अलावा रंधावा ने पंजाबी फिल्मों में भी काम किया था, जिनमें उन्होंने मुख्य भूमिकाओं से लेकर छोटे-बड़े हर तरह के किरदार निभाए हैं। इसके साथ ही अगर उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो रिश्ते में वे अभिनेत्री मुमताज के बहनोई लगते थे। जी हां, 70 के दशक में उन्होंने अभिनेत्री मल्लिका से शादी की थी, जो उस समय की मशहूर अभिनेत्री मुमता की बहन हैं।

विज्ञापन

पति-पत्नी ने पर्दे पर साथ किया काम

हालांकि मल्लिका भी 60 और 70 के दशक की अभिनेत्री हुआ करतीं थीं। मल्लिका ने भी अपने करियर में कई बड़ी फिल्मों में शानदार भूमिकाएं निभाईं हैं। इसके साथ ही उन्होंने पर्दे पर अपने पति रंधावा संग भी काम किया है। कपल ने एक साथ ‘दो मतवाले’ (1966) के अलावा कई फिल्मों में काम किया है। हालांकि धीरे-धीरे मल्लिका ने एक्टिंग से दूरी बना ली थी। दोनों के तीन बच्चे थे और साल 2013 में 21 अक्टूबर को सरदार सिंह रंधावा का निधन हो गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ