Shubman Gill Spotted With Sara: बॉलीवुड गलियारों में बीते काफी समय से कंफ्यूजन बन हुई है। यहां एक मशहूर लव ट्रायंगल दिखाई देता है और फैंस कश्मकश में रहते हैं कि आखिर मामला क्या है। यहां बात हो रही है पॉपुलर क्रिकेटर शुभमन गिल (Shubman Gill) और उनकी सारा vs सारा वाली लव स्टोरी की। अभी तक फैंस ये पता लगाने में नाकामयाब रहे हैं कि आखिर गिल डेट किसे कर रहे हैं सारा अली खान (Sara Ali Khan) या फिर सारा तेंदुलकर को। इसी बीच अब उन्हें एक बार फिर मीडिया ने रूमर्ड लेडी लव के साथ देर रात अपने कैमरा में कैप्चर कर लिया।
इस सारा के साथ दिखे गिल
अब आप भी सोच रहे होंगे कि शुभमन गिल के साथ आखिर किसे स्पॉट किया गया है। तो चलिए जानते हैं इस बार उनके साथ कौन सी सारा दिखाई दी हैं। दरअसल, कल रात मुंबई में लग्जरी मॉल ‘जियो वर्ल्ड प्लाजा’ का ग्रैंड लॉन्च हुआ है। इस इवेंट में अंबानी परिवार के साथ बॉलीवुड जगत की सभी बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं। इस दौरान इंडियन क्रिकेटर शुभमन गिल भी इस लॉन्च इवेंट में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाने पहुंचे थे। लेकिन जब वो यहां से निकले तो पता वो अपने रूमर्ड गर्लफ्रेंड सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) के साथ थे। अब इनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
डेटिंग रूमर्स हुए तेज
इस वीडियो में पहले सारा तेंदुलकर को बाहर आते हुए देखा जा सकता है। वहीं, उनके पीछे-पीछे शुभमन गिल भी निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। भले ही इन दोनों ने अलग-अलग एग्जिट ली है लेकिन फैंस फिर भी समझ गए हैं कि दोनों साथ ही थे। वैसे इससे पहले भी कई बार इन्हें साथ में देखा जा चुका है। ऐसे में एक बार फिर शुभमन और सारा तेंदुलकर को साथ देखकर इनकी डेटिंग रूमर्स तेज हो गई हैं। इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स खुद को इस पर रिएक्ट करने से रोक नहीं पा रहे।
फैंस के रिएक्शन
अब एक शख्स ने कमेंट किया, ‘तो अफवाहें बिल्कुल सच हैं। बिना आग के धुआं नहीं होता।’ तो एक ने गिल को ट्रोल करते हुए लिखा, ‘वर्ल्ड कप में ये एन्जॉय कर रहा है… इसीलिए मैच में रन नहीं बना रहा।’ एक ने तो उन्हें ‘Shubhsara’ का हैशटैग भी दे दिया। वहीं, एक फैन ने कहा, ‘वे एक साथ बहुत प्यारे लगते हैं….मेरा भ्रम जहाज वास्तव में सच है।’ आखिर में एक यूजर ने लिखा, ‘सेंचुरी पक्की अब तो अगले मैच में, फुल डोज मिल गई अब तो।’
संबंधित खबरें
काजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
35 mins agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
1 hr agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
5 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
6 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
7 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
9 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
9 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
18 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
19 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines