Sara Khan: टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस सारा खान इन दिनों खूब चर्चा में हैं। अब भई सारा की फिल्म ‘गिल्ट 3’ का फैंस को बेकरारी से इंतजार है, तो उनका चर्चा में होना तो बनता है। ना सिर्फ अपनी प्रोफेशनल बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी सारा सुर्खियों में रहती हैं। जी हां, पति को तलाक देकर बॉयफ्रेंड से अलग होने वाली सारा ने अपने पार्टनर को लेकर बात की है।
सारा ने शादी पर की बात
दरअसल, हाल ही में TellyMasala के साथ एक इंटरव्यू में सारा ने अपने लाइफ पार्टनर को लेकर चर्चा की है। उन्होंने बताया है कि वो किसके साथ रिलेशन में हैं और कब शादी करने वाली हैं। इस इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने कहा कि मेरी लाइफ में मेरे पार्टनर की एंट्री कब होगी, इसका तो मैं भी इंतजार कर रही हूं। एक्ट्रेस ने बताया कि वो अभी सिंगल हैं। सारा ने कहा कि मैं नहीं जानती कि मेरा पार्टनर कहां है और वो कब मेरी लाइफ में आएगा।
कैसा होना चाहिए पार्टनर?
एक्ट्रेस ने कहा कि मेरी लाइफ में अभी कोई नहीं है। हां, इतना जरूर है कि मेरा पार्टनर गुड लुकिंग होना चाहिए। सारा ने कहा कि मेरा मानना है कि पहले इंसान आपको बाहर से पसंद आना चाहिए इसके बाद आप उसे अंदर से पसंद करते हैं। इसलिए मुझे एक गुड लुकिंग लड़का चाहिए। इसके साथ ही वो समझदार और अपनी लाइफ में सेटल भी होना चाहिए।
2011 में की थी शादी
बता दें कि सारा खान ने टीवी के दर्शकों के बीच अपनी एक खास जगह बना रखी है। टीवी शो ‘सपना बाबुल का बिदाई’ से उन्होंने घर-घर में पहचान बनाई। इतना ही नहीं बल्कि सारा ने बिग बॉस 4 में भी अपना जलवा दिखाया। बता दें कि साल 2011 में सारा ने बिग बॉस के घर में ही अली मर्चेंट संग निकाह कर लिया था। कुछ दिनों तक तो दोनों की लाइफ अच्छी रही, लेकिन एक साल बाद ही दोनों ने तलाक ले लिया।
शांतनु संग भी नहीं चल सका रिश्ता
इतना ही नहीं इसके बाद सारा ने शांतनु राजे को डेट किया और उनके संग रिलेशन में रहीं, लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा दिन नहीं चल सका और दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली। वहीं, अब सारा को अपने पार्टनर का इंतजार है। देखने वाली बात होगी कि एक्ट्रेस की लाइफ में कब प्यार की घंटी बजेगी और वो शख्स कौन होगा?
यह भी पढ़ें- पैपराजी के कैमरे के सामने फोटो खींचने की लगी होड़, तो Tamannaah Bhatia बोलीं- ‘बहुत लोग हैं मेरी जान…’
संबंधित खबरें
अमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
5 hrs agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
7 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
8 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
10 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
12 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
13 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
14 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
15 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
15 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines