Sara Khan Wedding: टीवी के मशहूर सीरियल ‘बिदाई’ फेम एक्ट्रेस सारा खान अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. सारा ने ‘रामायण’ के ‘लक्ष्मण’ सुनील लहरी के बेटे के साथ शादी कर ली है. सोशल मीडिया पर कृष पाठक के साथ सारा खान की शादी की फोटोज खूब वायरल हो रही हैं. सारा ने लाल लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. वहीं कृष के साथ सारा की फोटोज को काफी पसंद किया जा रहा है. सारा खान ने मुस्लिम होने के बावजूद भी हिंदू रीति रिवाजों से शादी की है, जिसके बाद उनकी शादी लाइमलाइट में छा गई है.
2 महीने पहले की थी कोर्ट मैरिज
सारा खान ने कृष पाठक से 2 महीने पहले अक्टूबर में कोर्ट मैरिज की थी. अब कोर्ट मैरिज करने के बाद कपल ने हिंदू रीति-रिवाजों से शादी कर 7 फेरे लिए. सारा और कृष की शादी में उनके परिवार के लोग और उनके करीबी ही मौजूद रहे. एक-दूसरे के साथ कृष और सारा काफी प्यारे लग रहे हैं. शादी के दौरान सारा ने लाल कलर का ब्राइडल लहंगा पहना और वो इस शादी के जोड़े में बला की खूबसूरत दिखाई दीं. वहीं कृष ने मरून कलर की शेरवानी पहनते हुए रॉयल लुक लिया.
यह भी पढ़ें: ‘किसी का अप्रूवल नहीं चाहिए…’, कृष पाठक से शादी पर सना खान ने की ट्रोल्स की बोलती बंद, पहले फेरे फिर होगा निकाह
शादी के बाद रिसेप्शन
शादी के बाद सारा और कृष ने अपने करीबी दोस्तों के लिए रिसेप्शन पार्टी भी रखी. इस दौरान कपल मीडिया को पोज भी देते नजर आए. सोशल मीडिया पर सारा और कृष की फोटोज और वीडियोज खूब वायरल हो रहे हैं. सारा ने पैप्स के सामने पोज देते हुए अपनी हाथों की मेहंदी भी दिखाई और इस दौरान सारा के साइड में खड़े कृष उन्हें प्यार भरी नजरों से ताकते रहे. सारा और कृष की जोड़ी काफी क्यूट लग रही है.
यह भी पढ़ें: ‘बिदाई’ फेम Sara Khan दोबारा बनीं दुल्हन, ‘रामायण’ के लक्ष्मण के बेटे संग रचाई शादी
सारा की दूसरी शादी
बता दें सारा और कृष ने डेटिंग के 1 साल बाद एक-दूसरे से शादी करने का फैसला किया और दोनों ने अक्टूबर में कोर्ट मैरिज भी कर ली थी. इसके बाद दोनों सोशल मीडिया पर कपल वीडियोज भी बनाते नजर आए. वहीं बता दें सारा खान की ये दूसरी शादी है, कृष से पहले सारा ने अली मर्चेंट से शादी की थी. अली और सारा की शादी साल 2010 में ‘बिग बॉस 4’ में हुई थी. हालांकि कपल ने 2 महीने बाद ही तलाक ले लिया था.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
14 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
16 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
17 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
17 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
18 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
19 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
19 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
20 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
21 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines