Sara Khan Krrish Pathak Wedding: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सारा खान एक बार फिर शादी के बंधन में बंध गई है. एक्टर कृष पाठक से सारा खान ने कोर्ट मैरिज की है. सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कपल ने इस बात का ऐलान किया है. सारा के फैंस उन्हें उनके नए जीवन के लिए बधाई दे रहे हैं. वहीं बता दें कृष पाठक रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी के बेटे हैं. सारा और कृष को टीवी के सेलेब्स भी उनकी पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें बधाईयां दे रहे हैं. सारा और कृष एक-साथ म्यूजिक वीडियो में काम कर चुके हैं और लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं.
कैप्शन में क्या लिखा?
सारा खान ने कृष पाठक के साथ कोर्ट मैरिज की है. सारा और कृष ने अपनी शादी की खूबसूरत फोटोज ऑडियंस के साथ शेयर भी की हैं. इन फोटोज के साथ कपल ने एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है. कैप्शन में लिखा, ‘दो वादे, एक कहानी और बेइंतहा प्यार. हमारा रिश्ता प्यार और भरोसे से जुड़ा है. ‘कुबूल है’ से लेकर ‘सात फेरे’ तक इस दिसंबर दो दिल और दो संस्कृतियां एक होने जा रही हैं. हमारी प्रेम कहानी उस मिलन की गवाह बनेगी जहां आस्थाएं जुड़ती हैं, टकराती नहीं. क्योंकि जब प्यार सबसे बड़ा सच हो तो बाकी सब बस एक सुंदर हिस्सा बन जाता है. आपका आशीर्वाद चाहिए, क्योंकि ये रिश्ता सिर्फ हमारा नहीं- हम सबका है.’
यह भी पढ़ें: Hina Khan से पहले दूसरे धर्म में शादी पर इन एक्ट्रेसेस पर भी उठी उंगलियां, आज तक खा रहीं लोगों की गालियां
सिंपल लुक में लगे खूबसूरत
सारा और कृष शादी की फोटोज में बेहद प्यारे लग रहे हैं. कपल ने 4 फोटोज शेयर की हैं. पहली फोटो में दोनों मैरिज डॉक्यूमेंट्स पर साइन करते नजर आ रहे हैं. वहीं बाकी 3 फोटोज में सारा और कृष के गले में जयमाला पड़ी और दोनों रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं. सारा खान ने इस दौरान रॉयल ब्लू कलर का सूट कैरी किया है और कृष क्रीम कलर के कुर्ता पजामा में नजर आ रहे हैं. सिंपल लुक में भी दोनों बेहद प्यारे लग रहे हैं.
यह भी पढ़ें: सोनाक्षी, अनुष्का या दीपिका… किसके वेडिंग रिसेप्शन लुक ने जीता आपका दिल?
सारा ने पहले किससे की थी शादी?
बता दें सारा ने बिग बॉस सीजन 4 में पहली शादी अली मर्चेंट से की थी. अली और सारा की शादी 1 साल भी नहीं टिक पाई थी. साल 2011 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था. वहीं कृष पाठक की बात करें तो कृष रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी के बेटे हैं. कृष पाठक टीवी सीरियल ‘बंदी युद्ध के’ में नजर आ चुके हैं.
संबंधित खबरें
कौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 hr agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
1 hr agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
2 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
18 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
19 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
20 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
21 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
21 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines