Actress Bathroom Video Leak: उर्वशी रौतेला का बाथरूम वीडियो पिछले कुछ दिनों से काफी सुर्खियों में है। पूरी दुनिया एक्ट्रेस का वो वीडियो देखकर हैरान हो गई थी जिसमें उर्वशी बाथरूम में कपड़े उतारते हुए दिखाई दे रही थीं। वैसे ये पहली बार नहीं है जब किसी एक्ट्रेस का बाथरूम वीडियो इस तरह से वायरल हुआ है। उर्वशी से पहले भी एक एक्ट्रेस का बाथरूम वीडियो इंटरनेट पर लीक हो गया था और आज उसका बर्थडे है। गलती से एक्ट्रेस के ही अकाउंट से उनका वीडियो शेयर हो गया।
बाथटब में आपत्तिजनक हालत में दिखीं थीं सारा
उस वीडियो में एक्ट्रेस अपने घर के बाथटब में आपत्तिजनक हालत में नजर आ रही थीं। बता दें, ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री सारा खान हैं। सारा खान की लाइफ में कई बड़ी कॉन्ट्रोवर्सीज हुई हैं, लेकिन उनका बाथरूम वीडियो सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है। सारा खान अपनी बहन के साथ थीं और एक्ट्रेस बाथटब में बिना कपड़ों के चिल कर रही थीं। उनकी बहन ने शायद नशे की हालत में उनका वीडियो रिकॉर्ड कर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। कुछ ही मिनटों में सारा खान का वीडियो वायरल हो गया। हालांकि, बाद में उस वीडियो को डिलीट कर दिया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
सलमान खान के शो में की थी शादी
इसके अलावा सारा खान एक और चीज के लिए मशहूर हैं और वो हैं उनके रिलेशनशिप्स। बता दें, सारा खान ने बिग बॉस 4 में खूब लाइमलाइट बटोरी थी। एक्ट्रेस ने सलमान खान के शो में ही अपने बॉयफ्रेंड से शादी रचा ली थी। इतना ही नहीं अली मर्चेंट से शादी के बाद सारा ने नेशनल टीवी पर ही सुहागरात भी मनाई थी। ये देखकर पूरा देश चौक गया था। हालांकि, इन दोनों की शादी ज्यादा समय टिक नहीं पाई और शो के बाद इनका रिश्ता भी खत्म हो गया। अब ये दोनों एक-दूसरे के दुश्मन हैं और वो शादी इनकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के लिए सामने आए 13 नाम, टीवी की ‘नागिन’ से लेकर ‘चायवाले’ तक सब लिस्ट में शामिल
कई एक्टर्स संग रहा रिश्ता
एक बार फिर वो कंगना रनौत के शो ‘लॉकअप’ में नजर आईं तो मेकर्स ने TRP के लिए उनके एक्स हसबैंड की एंट्री शो में करवा दी। हालांकि, तब सारा किसी और को डेट कर रही थीं। अब उनका वो रिश्ता भी खत्म हो चुका है। सारा खान ने एक वक्त पर एक्टर पारस छाबड़ा को भी डेट किया है। इतने सारे लड़कों को डेट करने के बाद भी अब एक्ट्रेस सिंगल हैं। इस साल वो 35 साल की हो गई हैं।
संबंधित खबरें
कौन हैं टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले, मुंबई से कैसे पहुंचे राजस्थान?
28 mins ago45 मिनट तक हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ का किया था इंतजार, कैसे बची जान?
1 hr agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 4 संदिग्ध आरोपी राजस्थान से अरेस्ट
2 hrs agoसलमान खान की जगह कौन होस्ट करेगा 'बिग बॉस 20' का 'वीकेंड का वार'?
2 hrs agoटाइगर श्रॉफ से राकेश रोशन तक, अंडरवर्ल्ड के निशाने पर आए ये सितारे
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद कहां गए हमलावर? CCTV में दिखे 2 संदिग्ध
3 hrs agoचेहरे पर टेंशन, बिखरे बाल... फायरिंग के बाद टाइगर श्रॉफ से मिलीं दिशा
4 hrs ago'5 राउंड फायरिंग, सामने हमलावर', करीब से चली गोलियां, कैसे बचे टाइगर श्रॉफ?
6 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, हमले के बाद की वीडियो-तस्वीर वायरल
7 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हुए हमले में बाल-बाल बचे बिग बॉस विनर करणवीर मेहरा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines