Kartik Sara In Aashiqui 3: इन दिनों एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘शहजादा’ बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने के लिए खूब हाथ-पैर मार रही है। अब कार्तिक अनुराग बसु की ‘आशिकी 3’ में नजर आने वाले हैं। इस बीच अब फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडे़ट सामने आया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दिनों मेकर्स को फिल्म को लिए एक्ट्रेस की तलाश है। साथ ही अब शायद ये तलाश खत्म होती दिख रही है।
मेकर्स सारा को करना चाहते हैं कास्ट
बताया जा रहा है कि फिल्म ‘आशिकी 3’ को लेकर मेकर्स सारा को कास्ट करना चाहते हैं। साथ ही अब इस फिल्म में सारा अली खान और कार्तिक आर्यन एक साथ दिखाई दे सकते हैं।
मेकर्स ने सारा को किया अप्रोच
बता दें कि मेकर्स फिल्म के लिए कार्तिक के अपोजिट सारा को कास्ट करना चाहते हैं और उनसे बातचीत कर रहे हैं। साथ ही अगर सारा ने इसके लिए हां कर दिया तो फैंस के लिए ये किसी विजुअल ट्रीट से कम नहीं होगा। लेकिन इस बात को लेकर अभी तक मेकर्स ने किसी भी तरह की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।
2020 में भी साथ नजर आए थे सारा-कार्तिक
साथ ही बता दें कि अगर सारा इस ऑफर को एक्सेप्ट कर लेती हैं, तो कार्तिक-सारा की एक साथ ये दूसरी फिल्म होगी। इसके पहले दोनों 2020 में आई फिल्म ‘लव आज कल 2’ में साथ दिखे थे। बतातें चले कि सारा और कार्तिक एक दूसरे को डेट भी कर चुके हैं। साथ ही सारा ने कुछ साल पहले कॉफी विद करण में अपने पिता सैफ अली खान के सामने कहा था कि उन्हें कार्तिक पर क्रश है और उन्होंने कार्तिक को डेट करने की इच्छा भी जताई थी।
और पढ़िए –HCA Film Awards 2023: ऑस्कर से पहले RRR ने नई कामयाबी की हासिल, हॉलीवुड के अवॉर्ड शो में जमाई धाक
कार्तिक की फिल्म ‘शहजादा’
साथ ही बताते चलें कि हाल ही में कार्तिक की फिल्म ‘शहजादा’ आई हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। इसके साथ ही एक्टर ‘कैप्टन इंडिया’ और ‘सत्यप्रेम की कथा’ में भी नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही सारा के पास भी करीब 3-4 फिल्में हैं।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
9 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
10 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
12 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
13 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
14 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
15 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
16 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
16 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines