मुंबई: एक्ट्रेस सारा अली खान और जान्हवी कपूर आज के समय की सबसे लोकप्रिय सेलेब्स में से एक हैं। दोनों आपस में भी काफी अच्छे रिश्ते शेयर करती हैं और अक्सर कई मौकों पर साथ देखी जाती हैं। हाल ही में, सारा और जान्हवी को टॉक शो ‘कॉफ़ी विद करण सीजन 7’ में एक साथ शिरकत करते देखा गया था।
दोनों ही एक्ट्रेसेज ने यहां अपनी निजी जिंदगी से लेकर प्रोफेशनल फ्रंट पर खुलकर बात की। इतना ही नहीं ये हसीनाएं एक साथ ट्रिप पर जाने से लेकर एक-दूसरे की सबसे बड़े चीयरलीडर्स भी हैं और अक्सर एक दूसरे के सोशल मीडिया पोस्ट्स पर मनोबल बढ़ाती देखी जाती हैं।
इस बीच सारा ने एक अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है। शुक्रवार को सारा ने अपने इंस्टाग्राम स्पेस पर जान्हवी कपूर के साथ एक तस्वीर साझा कर फैंस को हिंट दिया कि दोनों जल्द ही एक नए प्रोजेक्ट में साथ नजर आने वाली हैं। तस्वीर में सारा अली खान और जान्हवी कपूर दोनों ही स्टनिंग लेकिन डरी हुई लग रही हैं। जहां जान्हवी ने लैवेंडर कलर के स्वेटर टॉप पहना, तो वहीं सारा ने गुलाबी सफेद रंग के स्वेटर टॉप को कैरी किया।
शूटिंग से तस्वीर साझा करते हुए, सारा ने कैप्शन दिया, “कॉफी बनाने से लेकर जो हॉट थी, अब आखिरकार को-एक्टर्स के तौर पर हमने शूट किया… रुकिए और हमें देखिए- हमें बताएं कि आपने क्या सोचा।” साथ ही जान्हवी कपूर को भी टैग किया। दोनों को एक साथ वर्कआउट करते हुए भी देखा जाता रहा है। फैंस भी इस पोस्ट के बाद काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं और ये देखना दिलचस्प होगा कि, ट्रैवेल पार्टनर से लेकर जिम पार्टनर होने के अलावा अब ये दोनों हसीनाएं एक साथ स्क्रीन शेयर करती भी नजर आएंगी।
इस बीच, सारा अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, आखिरी बार आनंद एल राय की फिल्म रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘अतरंगी रे’ देखी गई थीं। इसमें अक्षय कुमार और धनुष भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थे। अब वो निर्माता दिनेश विजन और निर्देशक लक्ष्मण उटेकर की अनटाइटल्ड फिल्म में विक्की कौशल के साथ दिखाई देंगी।
अभी पढ़ें – रणबीर कपूर ने प्रेग्नेंट वाइफ आलिया भट्ट को किया बॉडीशेम, नेटिजेंस को आया गुस्सा
वहीं जान्हवी, की फिल्म ‘गुड लक जेरी’ हाल ही में रिलीज हुई है। इसके अलावा वरुण धवन के साथ उन्होंने अपकमिंग फिल्म ‘बवाल’ का शेड्यूल भी पूरा किया है। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है, जिसे साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। जान्हवी के पास अपने निर्माता-पिता बोनी कपूर के साथ ‘मिली’ भी है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
OTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
36 mins agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
1 hr ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
2 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
4 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
6 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
7 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
8 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
8 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
11 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines