Sara Ali Khan: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 का आगाज 16 मई को हो गया। इस कान्स फेस्टिवल में पहली बार बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने शिरकत की। कुछ ही घंटो के अंदर सारा अली खान ने अपने लुक्स से सुर्खियां बटोर लीं। रेड कार्पेट से लेकर आफ्टर पार्टी तक-सारा अली खान के लुक की खूब चर्चा रही।
दुल्हन के लिबाज में की थी एंट्री (Sara Ali Khan)
सारा अली खान ने रेड कार्पेट पर दुल्हन के लिबाज में एंट्री की। अबु जानी के डिजाइन किए हुए लंहगे में सारा अली खान रेड कार्पेट पर वॉक की। सारा अली खान के देसी लुक को देख हर कोई हैरान रह गया। खुद सारा अली खान ने भी इस बात का जवाब दिया कि उन्होंने इस इवेंट के लिए लहंगा क्यों चुना।
ये भी पढ़ेंःActress: गौहर खान से लेकर करीना कपूर तक 40 की उम्र में बनी मां, वो भी बिना कॉम्प्लिकेशन
रेट्रो लुक देख सभी हैरान
अब उसके बाद सारा अली खान ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में क्रीम कलर की साड़ी में एंट्री मारी। उनकी दिलकश तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। क्रीम कलर की खूबसूरत साड़ी में वह रेट्रो फील दे रही हैं। लोगों को उनका अंदाज इस कदर पसंद आया कि उन्होंने सारा अली खान की तुलना शर्मिला टैगोर से कर दी। फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ‘शर्मिला टैगोर जैसे बाल बनाए हैं।’ तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा ‘एकदम दादी शर्मिला टैगोर की कॉपी लग रही हैं।
कान्स 2023 में किया डेब्यू
बता दें कि सारा अली खान ने कान फिल्म फेस्टिवल 2023 में डेब्यू किया है। मंगलवार यानी 16 मई को उन्होंने आइवरी कलर के लहंगे में रेड कार्पेट पर कदम रखे। उन्होंने अपने ट्रेडमार्क स्टाइल में सबको नमस्ते कहा। इसके बाद सारा कान की एक पार्टी में ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आई थीं। फिर लेटेस्ट तस्वीरों में सारा अली खान साड़ी में नजर आईं। उनका रेट्रो लुक बेहद ही अलग और खास लग रहा है।
ये भी पढ़ेंः मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
58 mins agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
1 hr agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
2 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
18 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
19 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
20 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
21 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
21 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines