Sara Ali Khan Vacation: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) को वेकेशन पर जाना काफी पसंद है। एक्ट्रेस अक्सर अपने शूटिंग शेड्यूल से टाइम निकालकर बाहर घूमने चली जाती हैं। इस बार सारा अपना मूड फ्रेश करने इटली जा पहुंची हैं। हालांकि, इस वेकेशन पर वो अकेली नहीं हैं बल्कि उनकी मां अमृता सिंह (Amrita Singh) भी उनका पूरा साथ दे रही हैं। मां-बेटी की तस्वीरें सामने आने के बाद से ही इंटरनेट वर्ल्ड में छाई हुई हैं।
सारा अली खान ने अपने इटली वेकेशन की कुछ तस्वीरों को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट (Sara Ali Khan Post) किया है। इनमें से पहली फोटो में वो अपनी मां अमृता सिंह संग सनसेट के मोमेंट को एन्जॉय करती देखी जा रही हैं। दूसरी-तीसरी पिक्चर में सारा को सड़क पर पोज देते देखा जा रहा है। इस पोस्ट में सारा का लुक भी फैंस का बखूबी अटैंशन ग्रैब कर रहा है।
सारा के जरिए साझा की गई फोटोज में वो नियॉन ग्रीन कलर के क्रॉप टॉप के साथ, पिंक डेनिम शॉर्ट्स पहन, कैप और गॉगल्स लगाई नजर आ रही हैं। वहीं, उन्होंने स्पोर्ट्स शूज और मैचिंग स्लिंग बैग के जरिए अपने लुक को कम्पलीट किया है। वहीं, खुले बालों और नो-मेकअप लुक में भी सारा का अंदाज देखते ही बनता है। इस वेकेशन पोस्ट को साझा करते हुए सारा ने कैप्शन में चार्ल्स डिकेन्स की लाइन लिखी है। जिसके मुताबिक,’और लहरों में आवाजें हमेशा फ्लोरेंस के लिए फुसफुसाती हैं, उनके निरंतर बड़बड़ाहट में, प्रेम की – प्रेम की, शाश्वत और असीम, इस दुनिया की सीमाओं से बंधी नहीं, या समय के अंत तक, लेकिन अभी भी, समुद्र से परे , आकाश से परे, दूर अदृश्य देश तक!’
सारा का ये पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। बताते चलें कि वेकेशन पर जाने से पहले सारा अली खान, करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण 7’ में नजर आई थीं। इस दौरान सारा ने बताया कि तलाक होने के बाद मां अमृता ने उनका किस तरह ख्याल रखा। इस एपिसोड में सारा के साथ जान्हवी कपूर काउच शेयर करती देखी गई थीं। बता दें कि सारा और जान्हवी निजी जिंदगी में भी काफी स्ट्रॉन्ग बॉन्ड शेयर करती हैं।
संबंधित खबरें
क्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
4 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
5 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
5 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
6 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
7 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
15 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
17 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
20 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
21 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines