Sara Ali Khan Travels In Metro: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने फोटोज और वीडियो को शेयर भी करती रहती है।
हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो मेट्रो में सफर करती नजर आ रही हैं। सारा अली खान को घूमने-फिरने का बहुत शौक है।
सारा अली खान ने शेयर किया वीडियो
दरअसल, सारा अली खान ने अपने सोशल मीडिया पर एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो मुंबई मेट्रो का सफर करती हुई दिख रही हैं। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस सारा अली खान मेट्रो के अंदर सीट पर बैठी हुई हैं और मेट्रो का लुत्फ ले रही हैं।
Sara Ali Khan Travels In Metro
‘मुंबई मेरी जान’- सारा
वहीं, इस दौरान एक्ट्रेस कैमरे की ओर देखते हुए मुस्कुरा भी रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है कि- ‘मुंबई मेरी जान’, इसके साथ ही उन्होंने एक हार्ट इमोजी भी बनाई है। इस वीडियो के बैकगाउंड में ‘इन दिनों’ गाना भी सुनाई दे रहा है।
मेट्रो इन दिनों में नजर आने वाली हैं सारा अली खान
बता दें कि एक्ट्रेस सारा अली खान फिल्म मेट्रो इन दिनों में नजर आने वाली है। इस फिल्म में वो आदित्य रॉय कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। वहीं, फिल्म मेट्रो इन दिनों का डायरेक्शन अनुराग बासु ने किया है और इस फिल्म में सारा और आदित्य के अलावा अनुपम खेर, फातिमा सना शेख, अली फजल, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा और नीता गुप्ता नजर आने वाले हैं।
इस दिन रिलीज होगी मेट्रो इन दिनों
अनुराग बासु के डायरेक्शन में बन रही फिल्म मेट्रो इन दिनों 8 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं और बेसब्री से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, सारा के वर्कफ्रंट की बात करें तो, सारा के पास ऐ वतन मेरे वतन फिल्म है, जिसमें एक्ट्रेस एक फ्रीडम फाइटर के रोल में नजर आएंगी। ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
16 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
17 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
19 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
19 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
20 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
22 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
23 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
23 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
1 day agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines