Shehnaaz Gill-Sara Ali Khan Video: शहनाज गिल अपने चुलबुले अंदाज को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। साथ ही शहनाज सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। अक्सर शहनाज अपने फोटोज और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
हाल ही में शहनाज गिल और सारा अली खान का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं। वीडियो को देखकर सभी अपने-अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं।
और पढ़िए – Zwigato Box Office Collection Day 3: टिकट विंडो पर कैसा रहा ‘ज्विगाटो’ का तीसरा दिन? जानें
सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा वीडियो
बता दें कि शहनाज गिल का एक मस्ती भरा एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सारा ने शहनाज के साथ अपना फेवरेट गेम ‘नॉक नॉक’ खेला। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शहनाज पर्दे के पीछे छुपी सारा को बुलाने के लिए ‘नॉक नॉक’ करती हैं।
सारा-शहनाज का वीडियो
इसके साथ ही सारा ‘कुंडी मत खटकाओ राजा सीधे अंदर आओ राजा’ गाना गाने लगती हैं और फिर शहनाज पर्दा लगाकर सारा को किस करने लगती हैं। इतना ही नहीं बल्कि पर्दे से बाहर निकलते ही शहनाज कहती हैं कि उनकी लिपस्टिक खराब हो गई है और सारा शॉक हो जाती हैं।
इस लुक में दिखीं सारा अली खान
वायरल हो रहे वीडियो में सारा अली खान पिंक कलर की वन शोल्डर थाई-हाई स्लिट ड्रेस में बहुत सुंदर लग रही हैं। इसके साथ ही सारा ने बोल्ड आईज और न्यूड मेकअप किया और पोनी टेल के साथ अपनी लटों को बाहर निकालकर अपने इस लुक को पूरा किया है।
शहनाज का लुक भी लोगों को आया पसंद
वहीं, शहनाज गिल ने भी रेड कलर की ड्रेस पहनी, जिसमें वो भी बेहद खूबसूरत लग रही थी। जैसे ही ये वीडियो सामने आया तो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। साथ ही दोनों का लुक और बॉन्डिंग भी लोगों को खूब भा रहा हैं।
‘गैसलाइट’ में नजर आने वाली हैं सारा अली खान
बताते चलें कि एक्ट्रेस सारा अली खान जल्द ही ‘गैसलाइट’ (Gaslight) में नजर आने वाली हैं और ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘डिज्नी प्लस हॉटस्टार’ पर 31 मार्च 2023 को रिलीज होगी। इसके साथ ही फिल्म में सारा के साथ विक्रांत मेसी (Vikrant Massey) और चित्रांगदा सिंह (Chitranganda Singh) लीड रोल में रहेंगे।
संबंधित खबरें
'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
48 mins ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
1 hr ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
2 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
18 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
21 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
22 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
23 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
23 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
23 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines