Sara Ali Khan संग डेटिंग रुमर्स पर क्या बोले Arjun Bajwa? 2 बार साथ देखे जाने का दावा

Sara Ali Khan: सारा अली खान की लव लाइफ पर बड़ा खुलासा हुआ है। एक्ट्रेस का नाम मॉडल अर्जुन प्रताप बाजवा संग जुड़ रहा है। अब अर्जुन ने सारा संग रिश्ते पर पहली प्रितिक्रिया दे दी है।

Sara Ali Khan Arjun Bajwa

Sara Ali Khan Arjun Bajwa File Photo

Sara Ali Khan: सारा अली खान की लव लाइफ हमेशा ही चर्चा में बनी रहती है। कभी उनका नाम अपने को-स्टार्स के साथ जुड़ता है, तो कभी किसी क्रिकेटर के साथ। इन दिनों सारा अली खान के डेटिंग रूमर्स मॉडल अर्जुन प्रताप बाजवा (Arjun Pratap Bajwa) के साथ उड़ रहे हैं। इन दोनों के बीच लोगों ने कुछ कनेक्शन ढूंढ लिए हैं और अब ऐसे चर्चे हैं कि सारा अली खान-अर्जुन प्रताप बाजवा के साथ इश्क लड़ा रही हैं। हालांकि, इस मामले पर अभी तक सारा ने तो कुछ भी नहीं कहा, लेकिन अर्जुन का बयान जरूर सामने आ गया है।

विज्ञापन

राजस्थान से है सारा और अर्जुन के डेटिंग रूमर्स का कनेक्शन

आपको बता दें कि सारा अली खान की राजस्थान वेकेशन से सामने आई तस्वीरों के बाद ही उनके और अर्जुन के बारे में अफवाहें फैलने लगी थीं। एक्ट्रेस की तस्वीरें देखकर लोगों ने अंदाजे लगाने शुरू कर दिए थे कि वो राजस्थान में अर्जुन बाजवा के साथ हैं। दोनों की लोकेशन एक होने के कारण, फैंस ने इनका लव कनेक्शन जोड़ दिया।

विज्ञापन

केदारनाथ से भी उड़े थे सारा के डेटिंग रूमर्स

इसके अलावा सारा पिछले साल अक्टूबर में केदारनाथ गई थीं और वहां से उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की थीं। उस वक्त अर्जुन भी वहीं थे। हालांकि, इन दोनों ने साथ में कोई भी तस्वीर पोस्ट नहीं की, लेकिन समझने वाले तो समझ गए कि केदारनाथ में दोनों साथ क्यों हैं? इसके बाद तो फैंस लगातार सारा का नाम अर्जुन के साथ जोड़ रहे हैं। राजस्थान में सारा और अर्जुन ने रोमांटिक छुट्टियां एन्जॉय की हैं, अब इस चर्चा के तेज होने के बाद अर्जुन ने इस पर रिएक्ट किया है। मीडिया से बात करते हुए अर्जुन ने कहा कि जो भी मीडिया वालों को लिखना होगा, वो लिखेंगे क्योंकि ये उनका काम है।

विज्ञापन

क्या बोले अर्जुन बाजवा?

अर्जुन का कहना है कि उन्हें अफवाहों से कोई फर्क नहीं पड़ता और वो सिर्फ खुद पर फोकस करते हैं और जो उन्हें करना है, वो करते हैं। अर्जुन ने अब सारा को डेट करने की खबरों को झूठा और बेबुनियाद बताया है। बता दें कि अर्जुन प्रताप बाजवा मशहूर पॉलिटिशियन फतेह जंग सिंह बाजवा (Fateh Jang Singh Bajwa) के बेटे हैं। वो मॉडलिंग की दुनिया में काफी मशहूर हैं और ‘सिंह इज ब्लिंग’ (Singh is Bliing) जैसी बड़ी बॉलीवुड फिल्मों में असिस्ट कर चुके हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ