Sara Ali Khan Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अपने छोटे भाई इब्राहिम अली खान की दूसरी फिल्म ‘सरजमीन’ के प्रीमियर में शामिल होने के लिए पहुंची। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। ब्लैक ड्रेस में एक्ट्रेस बेहद एलीगेंट नजर आ रही थीं। मामला उस वक्त बिगड़ गया जब सारा की हाई हील्स ने उन्हें भरी महफिल में धोखा दे दिया। एक्ट्रेस पैपराजी को पोज देने के लिए जा रही थीं। उसी वक्त उनकी हील्स टूट गई लेकिन सारा अली खान ने उस मोमेंट को बड़ी ही समझदारी के साथ संभाला।
सरजमीन के प्रीमियर में पहुंची थीं सारा
इब्राहिम अली खान की फिल्म ‘सरजमीन’ की रिलीज से एक दिन पहले मुंबई में फिल्म का प्रीमियर रखा गया। इस मौके पर फिल्म की स्टार कास्ट समेत कई सेलेब्स प्रीमियर का हिस्सा बनने के लिए पहुंचे। ऐसे में सारा अली खान भला पीछे कैसे रह सकती थीं? उन्होंने भी अपने छोटे भाई का हौसला बढ़ाने के लिए प्रीमियर में हिस्सा लिया। ऑल ब्लैक को-ऑर्ड सेट में सारा बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।
यह भी पढ़ें: Sarzameen की रिलीज के बीच Ibrahim Ali Khan ने फैन से दिखाई दिलदारी, वीडियो जीत लेगा दिल
ऐन मौके पर हील्स ने दिया धोखा
‘सरजमीन’ के प्रीमियर पर जब सारा अली खान पैपराजी को पोज देने के लिए कैमरे की ओर बढ़ रही थीं, उसी वक्त उनकी हील्स फिसल गई और टूटकर वहीं गिर गई। सारा ने वैसे तो सोचा नहीं होगा कि उनके साथ ऐसा हो जाएगा लेकिन इस फैशन डिजास्टर को एक्ट्रेस ने बखूबी संभाला। घबराने या शर्मिंदा होने की बजाए सारा साइड में आ गईं और फिर हील्स को फेविकोल से चिपकाते हुए ठीक किया इसके बाद रेड कार्पेट पर एंट्री ली।
पैपराजी ने दी मजेदार सलाह
उधर, पैपराजी भी सारा अली खान को मजेदार सलाह देते हुए नजर आए। उन्होंने चिल्लाते हुए एक्ट्रेस से कहा कि वह हील्स में फेविकोल लगा लें। तभी सारा ने हंसते हुए जवाब दिया, ‘लगा लिया है।’ इसके बाद सारा अली खान ने भाई इब्राहिम अली खान के साथ पोज दिए और उन्हें उनकी फिल्म ‘सरजमीन’ के लिए शुभकामनाएं दी।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
11 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
14 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
15 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
16 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
16 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
16 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
17 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
18 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
18 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines