ब्याह रचाने जा रही हैं 28 की Sara Ali Khan, कौन होगा एक्ट्रेस के सपनों का शहजादा ?

Sara Ali Khan Wedding Plan: करण जौहर ने आगे कहा है कि सारा अली खान की शादी कराना उनका अगला मिशन है। करण ने कहा कि इस तरह के मेनीफेस्टेशन उनके शो में काउच पर बैठकर ही पूरे होते हैं।

Sara Ali Khan

image credit: instagram

विज्ञापन

Sara Ali Khan Wedding Plan: सारा अली खान हिंदी फिल्मों का जाना माना नाम हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है और इन दिनों वह कार्तिक आर्यन के साथ हुए ब्रेकअप के बाद दिए गए बयान को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसपर कार्तिक आर्यन ने भी रिएक्शन दिया है। हालांकि सारा अली खान सोशल मीडिया पर अपने फोटोज और वीडियोज को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन इस बार जरा मामला कुछ और है। खबर है कि सारा अली खान जल्द शादी कर सकती हैं।

करण जौहर ने रिलीज किया सारा की फिल्म का पोस्टर

विज्ञापन

गोवा में चल रहे IFFI 2023 में करण जौहर ने सारा अली खान की फिल्म के नए मोशन पोस्टर को रिलीज किया है। इस दौरान करण जौहर ने कहा है कि उनका अगला मिशन सारा अली के लिए लड़का खोजना और शादी करवाना है। करण जौहर ने इस दौरान मजाकिया अंदाज में कहा कि उनके अंदर मैच मेकर सीमा तपारिया छिपी हुई हैं। वह एक पंजाबी आंटी की तरह हैं जो कि सबको जोड़े रखने का काम करती हैं।

विज्ञापन

सारा की शादी करण का मिशन

करण जौहर ने आगे कहा है कि सारा अली खान की शादी कराना उनका अगला मिशन है। करण ने कहा कि इस तरह के मेनीफेस्टेशन उनके शो में काउच पर बैठकर ही पूरे होते हैं। करण ने आगे कहा है कि जिन लोगों ने उस काउच पर बैठकर बातें शेयर की हैं वह सच हुई हैं। करण ने सारा से भी पूछा कि क्या यह सच नहीं है? इसे सुनने के बाद सारा जोर-जोर से हंसने लगती हैं।

विज्ञापन

इंटीमेट तरीके से करेंगी शादी

विज्ञापन

बता दें कि सारा अली खान कॉफी विद करण के पिछले सीजन में भी काउच पर आईं थीं। इस दौरान उन्होंने कहा था कि उनको भी रणबीर और आलिया की तरह ही इंटीमेट तरीके से शादी करनी है। सारा की लव लाइफ की बात करें तो उनका कार्तिक आर्यन के साथ रिलेशनशिप था। लेकिन यह ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाया। अब एक्ट्रेस को सपनों के शहजादे का इंतजार है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ