हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Sara Ali Khan Cannes 2023: कान फिल्म फेस्टिवल में सारा अली खान ने ब्राइडल लुक में किया डेब्यू, देखें एक्ट्रेस की फोटोज

विज्ञापन
Sara Ali Khan Cannes 2023

Sara Ali Khan Cannes 2023: दुनिया के सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल में से एक कान्स फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो चुका है। मंगलवार को 76वें कान फिल्म फेस्टिवल 2023 में रेड कारपेट पर सितारों ने अपना जलवा दिखाया है।

इस फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के सितारें अपना जादू दिखाते हैं। इस बार एक्ट्रेस सारा अली खान ने भी इस फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया है। इस दौरान एक्ट्रेस का कान लुक बेहद खूबसूरत था, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सारा अली खान ने चुराई लाइमलाइट 

पहले दिन कान फिल्म फेस्टिवल में सारा अली खान ने खूब लाइमलाइट चुराई और विदेशी रेड कारपेट पर भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई। इस दौरान एक्ट्रेस ने अबू जानी का डिजाइन किया लहंगा पहना, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थी।

विज्ञापन

Sara Ali Khan Cannes 2023

ब्राइडल लुक में नजर आई सारा

इतना ही नहीं अपने लुक को पूरा करने के लिए सारा ने अपने सर पर दुपट्टा भी कैरी किया था। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कानों में मैचिंग इयररिंग्स और हाथ में डायमंड का ब्रेसलेट पहना था। अपने लुक को पूरा करने के लिए अभिनेत्री ने मिनिमल मेकअप किया था और एक्ट्रेस के इस लुक को देखकर हर कोई उनका दीवाना हो गया।

विज्ञापन

Sara Ali Khan Cannes 2023

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक्ट्रेस के फोटोज

वहीं, अब सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के फोटोज जमकर वायरल हो रहे हैं। साथ ही अब यूजर्स भी अभिनेत्री के इन फोटोज पर अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि- ‘सारा ने हमारे देश और हमारे कल्चर को रिप्रेजेंट किया हैं’। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि- ‘बेस्ट लुक बॉलीवुड का’। वहीं, एक और तीसरे यूजर ने लिखा कि- ‘हमें आप पर गर्व है सारा’।

विज्ञापन

Sara Ali Khan Cannes 2023

27 मई तक चलेगा ये फिल्म फेस्टिवल

बता दें कि ये फिल्म फेस्टिवल 16 मई से 27 मई तक चलने वाला है। वहीं, इसमें कई हस्तियां शिरकत करेंगी। इतना ही नहीं बल्कि कई फिल्मों की स्क्रीनिंग भी इस फिल्म फेस्टिवल में की जाएगी।

विज्ञापन

सारा अली खान वर्कफ्रंट

वहीं, अगर सारा अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस बहुत जल्द आदित्य रॉय कपूर के साथ ‘मेट्रो इन दिनों’ में नजर आने वाली है। सारा की ये फिल्म 23 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं, सारा ऐ वतन मेरे वतन में भी नजर आने वाली हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola