Sara Ali Khan Birthday Special Hit Flop Movie: सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान का नाम आज हर कोई जानता है। उन्होंने अब तक कईं फिल्मों में काम किया है जिसके बाद बॉलीवुड में उन्हें एक अलग जगह और पहचान मिली हैं। सारा अली खान ने 2018 में आई फिल्म ‘केदारनाथ’ से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने ‘सिंबा’,’अतरंगी रे’, ‘मेट्रो इन दिनों’ जैसी फिल्मों में काम कर अपना टैलेंट दिखाया है। इनमे से कुछ फिल्में तो हिट साबित हुईं तो वहीं कुछ फिल्में कोई खास कमल नहीं दिखा पाईं। आइए आपको बताते हैं सारा की सभी हिट और फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट।
केदारनाथ
सारा अली खान ने फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘केदारनाथ’ से किया था। फिल्म में उनके साथ स्वां सुशांत सिंह राजपूत भी थे। न्यू कमर होने के बावजूद सारा ने फिल्म में काफी बढ़िया एक्टिंग की। इसके साथ ही उनकी और सुशांत की जोड़ी को भी दर्शक ने खुब सराहा था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की और हिट साबित हुई। फिल्म ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में लगभग 102.77 करोड़ रूपए का आंकड़ा सेट किया था।
सिंबा
2018 में सारा की दूसरी फिल्म ‘सिंबा’ रिलीज हुई। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह नजर आए। रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस फिल्म ने सारा को एक अलग मुकाम दिलाया। फिल्म ने वर्ल्डवाइड करीब 400.19 करोड़ रूपए की कमाई की।
लव आज कल
2020 में इम्तियाज अली की डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘लव आज कल’ में सारा अली खान कार्तिक आर्यन के साथ नजर आईं थी। फिल्म में उनकी जोड़ी को तो काफी पसंद किया गया लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म में वर्ल्डवाइड मात्रा 52.6 करोड़ रूपए की कमाई की।
ये भी पढ़ें– Sara Ali Khan के पास करोड़ों की नेटवर्थ, फिर भी डाउन डू अर्थ हैं ‘पटौदी प्रिंसेस’
कुली नंबर 1
इसके बाद सारा 2020 में वरुण धवन के साथ फिल्म ‘कुली नंबर 1’ में नजर आईं। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। सारा की ये फिल्म भी फ्लॉप साबित हुई। फिल्म मात्रा 21.15 करोड़ रूपए का ही आंकड़ा तह कर पाई थी।
अतरंगी रे
2021 में आई ‘अतरंगी रे’ में सारा ने धनुष और अक्षय कुमार के साथ काम किया। फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी जहां इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला और हिट साबित हुई
गैसलाइट
2023 में डिज्नी होस्टर पर रिलीज हुई सारा की फिल्म ‘गैसलाइट’ फ्लॉप रही। फिल्म दर्शकों के एक्सपेक्टेशन को पूरा नहीं कर पाई। फिल्म को क्रिटिक्स की तरफ से मिक्स्ड नेगेटिव रिव्यु मिलें।
जरा हटके जरा बचके
सारा ने विक्की कौशल के साथ 2023 में आई फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ में काम किया। ये एक रोमांटिक-कॉमेडी मूवी थी। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 115.89 करोड़ रूपए की कमाई की। सारा और विक्की की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई।
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में सारा अली खान ने कैमियो किया है। इस फिल्म के हार्टथ्रोब (Heartthrob) गाने में सारा और रणवीर सिंह साथ दिखाई दिए थे।
मर्डर मुबारक
2024 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई ‘मर्डर मुबारक’ में सारा अली खान नजर आईं थी । उनके साथ इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी ,विजय वर्मा जैसे कलाकारों ने भी काम किया है।
ऐ वतन मेरे वतन
सारा अली खान की फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ 2024 में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। फिल्म में इमरान हाशमी, अभय वर्मा और आनंद तिवारी भी नजर आए।
स्काई फोर्स
2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘स्काई फोर्स’ में सारा वीर पहाड़िया के साथ नजर आईं। ये जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। फिल्म ने वर्ल्डवाइड मात्रा 144 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया।
Metro… In Dino
2025 में आई फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ एक मल्टी स्टारर फिल्म है, इसमें सारा अली के साथ आदित्य रॉय कपूर, पंकज त्रिपाठी, नीना गुप्ता जैसे कलाकारों ने भी काम किया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 68.25 करोड़ रुपए कमाई की और हिट साबित हुई।
अब इन सभी फिल्मों में से सारा अली खान की कौन सी फिल्म है आपकी फेवरेट , जरूर बताइए
ये भी पढ़ें– Sarzameen के प्रीमियर पर Sara Ali Khan को हील्स ने दिया धोखा, पैप्स ने दी मजेदार सलाह
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
7 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
8 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
9 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines