Sara Ali Khan Birthday: सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और अमृता सिंह (Amrita Singh) की लाडली और एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) आज अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। फैंस भी सोशल मीडिया के जरिए एक्ट्रेस को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। सारा अली खान (Sara Ali Khan Movie) ने अपने करियर की शुरुआत सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की फिल्म ‘केदारनाथ’ से की थी। इसके बाद वो कई फिल्मों में नजर आईं, जिनमें से कुछ हिट रहीं और तो कुछ फ्लॉप भी साबित हुईं। आखिरी बार एक्ट्रेस को ‘जरा हटके जरा बचके’ में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस अच्छी साबित हुई।
वहीं, सारा अली अब जल्द ही अनुराग बसु (Anurag Basu) के निर्देशन में बन रही फिल्म मेट्रो इन दिनों (Metro In Dino) में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में सारा के अलावा फातिमा सना शेख, अली फजल, आदित्य रॉय कपूर, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अनुपम खेर और नीना गुप्ता जैसे कई कलाकार नजर आने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: Jaya Prada से पहले बॉलीवुड की ये टॉप एक्ट्रेसेस भी जा चुकी हैं जेल, किसी ने काटे 6 महीने तो किसी ने 5 साल
सारा अली खान के सीक्रेट्स
ये फिल्म पहले इसी साल 8 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ये फिल्म अगले साल 2024 में रिलीज हो सकती है। ऐसे में आज एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर हम उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ सीक्रेट्स के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जो आपको हैंरान भी करेंगे और आपके चेहरे पर स्माइल भी लाएंगे।
स्कूल से सस्पेंड होने वाली थी एक्ट्रेस
सारा अली खान हमेशा से ही अपने बबली नेचर के लिए जानी जाती हैं। एक बार एक्ट्रेस ने स्कूल में ऐसा काम कर दिया था, जिसकी वजह से प्रिंसिपल उनको सस्पेंड करने वाले थे। दरअसल, उन्होंने एक बार अपनी क्लास के पंखे पर गोंद रख दिया था और जैसे ही पंखा चला वो सारा गोंद पूरी क्लास में फैल गया, जिसके बाद प्रिंसिपल उनको सस्पेंड करने वाले थे, लेकिन उनको वार्निंग देकर छोड़ दिया गया।
एक्ट्रेस को बहुत पसंद है पिज्जा
सारा अली खान (Sara Ali Khan Birthday Special) पिज्जा खानी की बहुत शौकीन हैं और उन्हें मीठा खाना भी बहुत पंसद है। एक्ट्रेस की पसंदीदा मिठाइयां मिल्क केक और बेसन के लड्डू हैं।
Sridevi की दीवानी हैं सारा अली खान
सारा अली खान श्रीदेवी की जबरदस्त फैन हैं। एक्ट्रेस को श्रीदेवी द्वारा निभाए गए उनके पसंदीदा किरदार ‘चांदनी’ और ‘सदमा’ के किरदार हैं। सारा अली खान हमेशा इस बात को लेकर हैरान हो जाती हैं एक ही एक्ट्रेस ने ये दोनों किरदार निभाए हैं।
चेहरे की सुंदरता के लिए घरेलू नुस्खे अपनाती हैं एक्ट्रेस
हैरान करने वाली बात ये है जहां एक्ट्रेसेस सुंदर चेहरे के लिए सर्जरी करवाना पसंद करती हैं। वहीं सारा अली रसोई में रखी सिंपल चीजों का इस्तेमाल करती हैं। जैसे हल्दी, चंदन। एक्ट्रेस अपने चेहरे को सॉफ्ट बनाने के लिए फलों के मास्क का इस्तेमाल करती हैं, जिसको घर में तैयार किया जाता है।
चूड़ियों की भी शौकीन हैं Sara Ali Khan
आज 28 साल की हो चुकी बर्थड़े गर्ल बर्थडे गर्ल सारा अली खान को चूड़ियां पहने का भी बड़ा शौंक है। अपने एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि ‘वो ज्यादातर इंडियन वेयर और चूड़ियां पहना पसंद करती हैं’। उन्होंने कहा था कि ‘मैं हमारे देश के जिस भी राज्य में जाती हूं वहां सबसे ज्यादा चूड़ियां ही खरीदती हूं’।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
7 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
10 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
11 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
12 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
13 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
13 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
14 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
14 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines