Happy Birthday Sara Ali Khan: पटौदी खानदान में पैदा हुई ‘पटौदी प्रिंसेस’, सारा अली खान का अपना एक अलग ही जलवा है। सारा अली खान हमेशा ही फैंस को इम्प्रेस करती हैं। एक्ट्रेस कोई ऐसा मौका नहीं छोड़ती है कि लोग उनकी तारीफ ना करें। 12 अगस्त को सारा अली खान अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने वाली हैं। सारा के जन्मदिन पर उनके फैंस और चाहने वाले उन्हें जन्मदिन की बधाइयां देते हैं। इस मौके पर हम आपको ‘पटौदी प्रिंसेस’ की नेटवर्थ के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं…
कितने करोड़ की मालकिन हैं ‘पटौदी प्रिंसेस’?
सारा अली खान की नेटवर्थ की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, सैफ की शहजादी के पास लगभग 55 करोड़ नेटवर्थ है। जी हां, बेहद सिंपल लाइफ जीने वाली सारा करोड़ों की मालकिन हैं। भले ही सारा अली खान के पास इतना पैसा है, लेकिन वो एक मीडिल क्लास लाइफ जीना पसंद करती हैं। सारा अली खान हमेशा ही डाउन टू अर्थ रहती हैं।
फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ में नजर आई थीं सारा
वहीं, अगर सारा के पिता यानी सैफ अली खान की बात करें तो सैफ के पास 1200 करोड़ की नेटवर्थ है। इसके अलावा अगर सारा अली खान की बात करें तो हाल ही में सारा को उनकी फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ में देखा गया था। फिल्म को लोगों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था। सारा अली खान की एक्टिंग हमेशा ही लोगों को पसंद आती है और दर्शक उनकी तारीफ करते हैं।
डेटिंग लाइफ को लेकर सुर्खियों में सारा
सारा अली खान ना सिर्फ अपनी प्रोफेशनल लाइफ बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती है। अक्सर सारा की डेटिंग लाइफ चर्चा में आ जाती है। जी हां, हाल ही में सारा अली खान की गुरुद्वारे से एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें एक्ट्रेस के संग मिस्ट्रीमैन नजर आए थे। गॉसिप टाउन में जमकर चर्चा हुई कि आखिर सारा किसे डेट कर रही है? इंटरनेट पर सारा की फोटो आने के बाद चर्चा हुई कि सारा, अर्जुन प्रताप बाजवा को डेट कर रही हैं। हालांकि, एक्ट्रेस या अर्जुन की ओर से इन अफवाहों पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
यह भी पढ़ें- Anupamaa की ऑन-स्क्रीन बेटी को मिला Bigg Boss 19 का ऑफर, Salman Khan के शो में लगेगा ड्रामा और स्टाइल का तड़का
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
12 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
13 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
15 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
17 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
17 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
18 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
19 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
19 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
21 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines