Sara Ali Khan back from Cannes Film Festival: दुनिया के सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल में से एक कान्स फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो चुका है।
76वें कान फिल्म फेस्टिवल 2023 में रेड कारपेट पर सितारें अपना जलवा दिखा रहे हैं। वहीं, एक्ट्रेस सारा अली खान ने भी इस फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया है। अब बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान की लाडली बेटी सारा मुंबई वापस लौट आई है।
मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई एक्ट्रेस
कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू के बाद सारा अली खान को मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते देखा गया है। बता दें कि सारा को एयरपोर्ट पर स्पोर्टी लुक में स्पॉट किया गया और इस दौरान उन्होंने ब्लैक टॉप ब्लू पैंट के साथ प्रिंटेड जैकेट पहना था। इस लुक एक्ट्रेस बेहद कूल लग रही थी। वहीं, इस दौरान एक्ट्रेस फैंस के साथ सेल्फी लेती भी नजर आई।
सारा का कांस का लुक
बता दें कि कांस फिल्म फेस्टिवल में अपने डेब्यू के दौरान सारा ने कई डिजाइनर लुक पहने थे। इस फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन सारा ने इंडियन डिजाइनर जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला के लहंगे में रेड कार्पेट पर डेब्यू किया था।
वहीं, दूसरे दिन उन्होंने डिजाइनर जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला की क्रीम कलर की साड़ी पहनी थी, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थी।
कांस आफ्टर पार्टी में सारा ने ब्लैक स्वीटहार्ट नेकलाइन गाउन कैरी किया था। वहीं, तीसरे दिन सारा ने ‘राहेल गिल्बर्ट’ के कलेक्शन से शाइनी गाउन पिक किया। कान्स से एक्ट्रेस के सभी लुक बेहद खूबसूरत हैं।
सारा अली खान वर्कफ्रंट
वहीं, अगर सारा के वर्कफ्रंट की बात करें तो सार लक्ष्मण उटेकर की जरा हटके जरा बचके में विक्की कौशल के साथ नजर आने वाली हैं। मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज द्वारा निर्मित यह फिल्म 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इसके साथ ही सारा फिल्म मर्डर मुबारक में भी नजर आने वाली हैं।
वहीं, सारा के पास आदित्य रॉय कपूर के साथ ‘मेट्रो इन दिनों’ भी है। ये फिल्म 23 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। साथ ही सारा के पास ‘ए वतन मेरे वतन’ के अलावा जगन शक्ति की फिल्म भी है। वहीं, अब फैंस को सारा की फिल्मों के रिलीज होने का इंतजार हैं।
संबंधित खबरें
कौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 hr agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
1 hr agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
2 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
18 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
19 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
20 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
21 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
21 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines