Pati Patni Aur Woh 2 के सेट पर मारपीट करने वाले आरोपी गिरफ्तार, जानें क्या था पूरा मामला?

बीते दिन सारा अली खान और आयुष्मान खुराना कि फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ की शूटिंग के दौरान कुछ लोकल लोगों ने वहां डायरेक्टर और क्रू के लोगों से मारपीट की थी। जिसके बाद अब पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया है।

Sara ali khan and khurrana

सारा अली खान और आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ की शूटिंग के दौरान बीते दिन कुछ स्थानीय लोगों ने डायरेक्टर और क्रू के साथ हाथापाई की। इस घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज में फिल्म की शूटिंग पर बवाल

प्रयागराज में सारा अली खान और आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ की शूटिंग के दौरान बड़ा बवाल मच गया। बताया जा रहा है कि कुछ स्थानीय लोग अचानक सेट पर पहुंचे और क्रू मेंबर्स से बहस करते-करते हाथापाई तक कर बैठे। इस हंगामे में फिल्म के डायरेक्टर तक को निशाना बनाया गया। हालात इतने बिगड़ गए कि शूटिंग बीच में रोकनी पड़ी और सारा व आयुष्मान को जल्दबाजी में सेट छोड़कर कार से निकलना पड़ा। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और वीडियो में दोनों एक्टर्स परेशान नज़र आ रहे हैं, जबकि क्रू के साथ मारपीट की झलक भी साफ दिखाई दे रही है। फिलहाल न मेकर्स ने और न ही सितारों ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी किया है।

पुलिस ने किसको किया अरेस्ट? 

आपको बता दें कि हाथापाई के बाद ही एक एफआईआर रजिस्टर कर ली गई थी। जिस पर तुरंत एक्शन लेते हुए पुलिस ने अब इस मामले में एक गिरफ्तारी भी कर ली है। प्रयागराज के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर अभिजीत कुमार ने बताया की फिल्म के प्रोडक्शन हेड जोहेब सोलापुरवाला पर कुछ स्थानीय लोगों ने अटैक किया था जिसके बाद प्रोड्यूसर सौरभ तिवारी ने कंप्लेंट रजिस्टर करवाई थी और पुलिस ने उसपर ही एक्शन लेते हुए मिराज अली नाम के एक आदमी को गिरफ्तार भी कर लिया है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ