Sara Ali Khan-Arjun Pratap Bajwa Dating Rumors: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान एक बार फिर डेटिंग रूमर्स को लेकर चर्चा में आ गई हैं। काफी वक्त से गॉसिप गलियारों में चर्चा है कि सारा गुपचुप अर्जुन प्रताप बाजवा को डेट कर रही हैं। अब दोनों ने कुछ ऐसा किया है कि फिर से उनके डेटिंग रूमर्स को हवा मिल गई है। सारा ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। उनकी यह तस्वीरें राजस्थान के एक होटल की हैं, जहां वह छुट्टियां एन्जॉय कर रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि अर्जुन बाजवा ने भी होटल के एक कमरे से अपनी तस्वीर शेयर की है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि सारा और अर्जुन दोनों राजस्थान में हैं और एक साथ वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं।
दोनों की पोस्ट से लगे कयास
बता दें कि सारा अली खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में उन्हें राजस्थान की ब्यूटी को एन्जॉय करते हुए देखा जा सकता है। वहीं दूसरी तस्वीर में सारा रेगिस्तान सफारी का मजा लेती हुई नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तरफ अर्जुन प्रताप बाजवा ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर पोस्ट की है। इस पोस्ट में वह होटल रूम के अंदर मिरर सेल्फी लेते हुए दिख रहे हैं।
सारा अली खान और अर्जुन प्रताप बाजवा की तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर वायरल होनी शुरू हो गई हैं। दोनों की तस्वीरों में एक जैसी लोकेशन देखने के बाद फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि दोनों राजस्थान में हैं और हॉलीडे एन्जॉय कर रहे हैं। हालांकि सेम लोकेशन होने के बावजूद सारा और अर्जुन ने अपनी तस्वीरों को अलग-अलग शेयर किया है लेकिन फैंस तो फैंस ही हैं। उन्होंने तुरंत दोनों की चोरी पकड़ ली है। इसके बाद से सारा और अर्जुन के बीच डेटिंग रूमर्स फिर से आने शुरू हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: Vikrant Massey की रिटायरमेंट पर क्या बोले फैंस? बहादुरी भरा फैसला या पब्लिसिटी स्टंट!
पहली बार कहां दिखे थे साथ
जाहिर है कि सारा अली खान और अर्जुन प्रताप बाजवा को लेकर डेटिंग रूमर्स पहली बार अक्टूबर में आने शुरू हुए थे। उस वक्त दोनों को साथ में केदारनाथ जाते हुए देखा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने कथित तौर पर पहाड़ी मंदिर में दर्शन किए थे और वहीं से अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इसके बाद से गॉसिप गलियारों में चर्चा शुरू हो गई कि यह दोनों ही एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि इन डेटिंग रूमर्स पर कभी दोनों का रिएक्शन नहीं आया।
कौन हैं अर्जुन प्रताप बाजवा
बता दें कि अर्जुन प्रताप बाजवा एक फेमस मॉडल और एक्टर हैं। उन्होंने इंडस्ट्री के कई बड़े फैशन डिजाइनर्स के शो में रैंप वॉक किया है। वह अक्षय कुमार की फिल्म ‘सिंह इज ब्लिंग’ में असिस्टेंट के तौर पर काम कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 2022 तक अर्जुन पंजाब की जिला परिषद में कांग्रेस पार्टी के युवा प्रतिनिधि भी रह चुके हैं। इसके अलावा वह ट्रेंड जिमनास्ट और MMA फाइटर भी हैं।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
12 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
14 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
15 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
16 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
16 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
16 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
18 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
18 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
19 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines