बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान की नई फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की रिलीज के मौके पर सारा ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो अपने को-स्टार आदित्य रॉय कपूर के साथ नजर आ रही हैं।
सारा अली खान का पोस्ट
सारा ने इंस्टाग्राम पर आदित्य के साथ कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। कुछ तस्वीरों में दोनों रेलवे ट्रैक पर बैठे हैं, तो कुछ में डायरेक्टर अनुराग बसु के साथ मस्ती कर रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ सारा ने कैप्शन लिखा कि हमारी मेट्रो निकल चुकी है और अगला स्टॉप है आपके नजदीकी थिएटर। हर उम्र और हर स्टेज के लिए एक लव स्टोरी। एक असली थियेटर एक्सपीरियंस।
फैंस का रिएक्शन
सारा और आदित्य की केमिस्ट्री देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। किसी ने लिखा कि ऐसा लग रहा है जैसे दोनों अभी 20 साल के हों, तो किसी ने कमेंट किया कि माशाअल्लाह। एक फैन ने कहा कि आप दोनों की केमिस्ट्री देखने का बेसब्री से इंतजार है, तो किसी ने लिखा कि स्क्रीन पर सबसे अच्छी जोड़ी।
फिल्म के बारे में
‘मेट्रो इन दिनों’ एक रोमांटिक ड्रामा और एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे अनुराग बसु डायरेक्ट किया है। ये फिल्म 2007 की ‘लाइफ इन ए… मेट्रो’ का एक तरह से सीक्वल मानी जा रही है। फिल्म में आज के समय के कपल्स की दिल को छूने वाली कहानियां दिखाई गई हैं। इस फिल्म में सारा और आदित्य के अलावा कई और शानदार कलाकार जैसे अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, के के मेनन, कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल और फातिमा सना शेख भी हैं।
ये भी पढ़ें- ‘Sarzameen’ का ट्रेलर रिलीज, इब्राहिम और पृथ्वीराज के बीच दिखा टकराव, परिवार के बीच उलझी नजर आईं काजोल
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
3 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
5 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
6 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
7 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines