Sapna Choudhary Viral Video: सपना चौधरी (Sapna Choudhary) हरयाणा की आन-बान और शान हैं। पूरे हरियाणा में उनसे बेहतर कोई डांसर हो ही नहीं सकता। डांसिंग के अलावा सपना एक्टिंग में भी माहिर हैं। वैसे तो पूरा देश ही उनके लटकों-झटकों पर कुर्बान है लेकिन एक्ट्रेस का दिल तो उनके पति के लिए धड़कता है। कुछ साल पहले ही उन्होंने अपने फैंस का दिल तोड़ते हुए शादी रचा ली थी और अब उनका तो वो एक बेटी की मां बन चुकी हैं। फिर भी उन की दीवानगी फैंस के बीच कम होने का नाम नहीं ले रही। एक तरफ जहां उनके करोड़ों फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार हैं, तो दूसरी तरफ उनके पति हैं तो उनसे दुखी हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: बचपन से इंडस्ट्री पर किया रूल, जीता नेशनल अवार्ड; फिर क्यों 17 साल में की खुदकुशी?
सपना चौधरी से दुखी हुए पति?
खुद सपना चौधरी ने अपने एक वीडियो में इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो जारी किया जिसमें उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद लोग बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं। बता दें, सपना चौधरी के सोशल मीडिया पर 5.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अब उन्हीं 5.9 मिलियन फैंस के सामने सपना चौधरी ने अपने पति से जुड़ी एक पर्सनल चीज़ शेयर कर दी है। चलिए जानते हैं आखिर इस वीडियो में ऐसा क्या है जिसके बाद ये इतना वायरल हो रहा है। आखिर सपना चौधरी ने इसमें क्या कहा है, उनके पति को उनसे क्या समस्या है। यहां देखें वीडियो:
वीडियो में डांसर ने बताई वजह
सामने आये इस वीडियो में सपना चौधरी लिप सिंक करते हुए नज़र आ रही हैं। उन्होंने इसमें राज खोलते हुए कहा है- ‘मेरे पति देव को न मैं बहुत अच्छी लगती हूं, मेरे नैन नक़्श अक्स बक्स टक्स सब बहुत पसंद हैं उनको! बस एक मेरी कैंची जैसी ज़ुबान से ही दुखी हैं।’ बता दें, उन्होंने ये वीडियो मज़ाक में बनाया है। उन्होंने सिर्फ टाइम पास के लिए इस वीडियो को शूट किया है। इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं है कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में कोई समस्या आ खड़ी हुई है। सपना चौधरी का अब ये फनी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
फैंस कर रहे लाइक
फैंस उनके इस वीडियो पर मजेदार कमेंट करते हुए नज़र आ रहे हैं। ज़्यादातर लोग अब उनका ये वीडियो देख हंस- हंसकर लोटपोट हो गए हैं। सभी यूजर्स को उनका ये अंदाज़ काफी पसंद आया है। अक्सर सपना चौधरी अपने फैंस को एंटरटेन करने के लिए कुछ यूं ही मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा उनके डांसिंग वीडियो पर इंटरनेट पर काफी वायरल रहते हैं।
संबंधित खबरें
अनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
16 mins agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
35 mins agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
1 hr agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
18 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
18 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
20 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
22 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
22 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
23 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines