Sapna Choudhary Suicide Attempt Case History: हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी की बायोपिक ‘मैडम सपना’ बनने जा रही है। 4 सितंबर दिन बुधवार को मूवी का टीजर भी रिलीज हो गया। साइनिंग सन स्टूडियो के बैनर तले बन रही इस मूवी को प्रोड्यूसर डायरेक्टर महेश भट्ट और विनय भारद्वाज हैं। सपना चौधरी ने बतौर ऑर्केस्ट्रा डांसर करियर की शुरुआत की थी, लेकिन वे सुर्खियों में सुसाइड अटेम्पट के कारण आईं। इस एक घटनाक्रम ने उन्हें युवाओं के दिलों की धड़कन बना दिया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
जब वे स्टेज शो करती थीं तो उनकी एक झलक पाने के लिए उनके फैन्स इतने बेताब रहते थे कि कई बार पुलिस को आकर हालात संभालने पड़ते थे। कभी उनके गानों को लेकर विवाद हुआ तो कभी शो में फैन्स के बवाल काटने से हंगामा हुआ। इन्हीं विवादों ने सपना को बिग बॉस और कान्स के रेड कारपेट तक पहुंचाया और अब उनकी बायोपिक बन रही है, जिसमें उनके 16 साल के संघर्ष की कहानी देखने को मिलेगी, क्योंकि एक स्टेज परफॉर्मर से नेशनल आइकन बनने का सफर सपना चौधरी के लिए आसान नहीं था। आइए जानते हैं कि सपना चौधरी ने क्यों खाया था जहर?
इसलिए निगला था सपना चौधरी ने जहर
बात साल 2016 की है। सपना चौधरी की एक रागिनी ‘बिगड़ग्या’ पर विवाद हुआ। यह रागिनी सपना ने 17 फरवरी 2016 को गुरुग्राम के गांव चक्करपुर में गाई थी, जिसके शब्दों पर दलित समाज के लोगों ने आपत्ति जताई और सपना के बारे में जातिसूचक शब्द कहे। हिसार में डोगरान मोहल्ला स्थित चौकी में बहुजन आजाद मोर्चा ने सपना चौधरी के खिलाफ शिकायत दी। मोर्चा के उस समय के प्रदेश अध्यक्ष संजय चौहान ने सपना की रागिनी को दलितों का अपमान बताया। सपना के खिलाफ गुरुग्राम के सेक्टर-29 स्थित पुलिस थाने में भी FIR दर्ज कराई गई जो नवाब सतपाल तंवर नाम शख्स ने कराई थी।
सपना के खिलाफ SCST एक्ट समेत IPC की धारा 34 के तहत केस दर्ज किया गया। मामले की जांच के लिए पुलिस ने SIT तक गठित की थी। विवाद के चलते मोर म्यूजिक कंपनी ने सपना से प्रोफेशनल रिलेशन तोड़ दिए थे। कंपनी के गानों पर सपना चौधरी के डांस करने पर प्रतिबंध लगा दिया था। विवाद सोशल मीडिया पर छाया और सपना चौधरी के खिलाफ अश्लील और भद्दे कमेंट्स किए गए, जिनसे सपना चौधरी इतनी आहत हुईं कि उन्होंने जहर खाकर जान देने की कोशिश की, लेकिन समय रहते उनकी जान बचा ली गई। इसके बाद सपना ने मीडिया के सामने आकर अपना पक्ष रखा। उस घटनाक्रम के बाद सपना ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज वे सफलता के मुकाम पर हैं।
आर्थिक तंगी ने तोड़ा सपना और बनाया डांसर
बता दें कि सपना चौधरी हरियाण के रोहतक जिले की रहने वाली हैं। सपना चौधरी ने पढ़ाई पूरी करने के बाद इंस्पेक्टर बनने का सपना देखा था, लेकिन अचानक पिता की मौत ने उनके सपने को चकनाचून कर दिया, क्योंकि पिता के जाने के बाद परिवार आर्थिक तंग का शिकार हुआ और इस तंगी को दूर करने के लिए उन्हें डांसर बनना पड़ा। सपना ने पहला स्टेज शो 10 दिसंबर 2012 को कैथल के पूंडरी कस्बे में किया था, लेकिन कोई पेमेंट नहीं मिली। दूसरे शो में उन्हें 3100 रुपये पेमेंट मिली थी। इस तरह सपना डांसर बनी और जिंदगी के उतार चढ़ावों से जूझते हुए आज वे नेशनल आइकन बन गईं।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
14 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
17 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
18 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
19 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
19 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
20 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
21 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
21 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines