Sapna Choudhary: हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मैडम सपना’ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं. डांस कर अपना नाम बनाने वालीं सपना आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं, बच्चे से लेकर बड़े तक उनको अच्छे से जानते हैं. वहीं बिग बॉस से लेकर फिल्मों तक पहचान बनाने वालीं सपना चौधरी ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में अपने डांस करियर से जुड़े कुछ डार्क सीक्रेट्स रिवील किए हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे लोग स्टेज पर डांस करने के लिए उन्हें अपमानजनक ताने मारते थे. इसके साथ ही सपना चौधरी ने ये भी बताया कि वो अपने बच्चों को कभी अपने डांस वीडियोज नहीं दिखाना चाहती हैं. चलिए आपको भी सपना चौधरी के उन किस्सों के बारे में बताते हैं जिन्हें सपना ने इंटरव्यू में रिवील किए हैं.
लोगों ने किया अपमान
सपना चौधरी के जीवन पर एक फिल्म बन रही है, जिसका नाम ‘मैडम सपना’ है. इस फिल्म को लेकर एक्ट्रेस कई इंटरव्यूज भी दे रही हैं, जिनमें वो अपनी लाइफ के डार्क फेज के बारे में भी बता रही हैं. हाल ही में सिद्धार्थ कनन को दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि जब वो स्टेज पर डांस करती थीं तो लोग उन्हें बहुत अपमानजनक बातें सुनने को मिलती थीं. सपना ने कहा, ‘लोग कहते थे कि नाचती ही तो है, गाने तो हम ही बनाते हैं ये तो बस हमारे गानों पर स्टेज पर जाकर नाचती है. इसमें क्या टैलेंट है.’
यह भी पढ़ें: जहर खाकर खुद की जान देना चाहती थी पॉपुलर हसीना, 7 दिन अस्पताल में रही भर्ती
कैसे बनीं डांसर?
सपना चौधरी ने ये भी बताया कि कैसे वो सिंगर होते हुए डांसर बनीं. सपना ने बताया, ‘वो स्टेज पर रागिनी गाती थीं और कोई दूसरी डांसर उनके गाने पर परफॉर्म करती थीं. लेकिन एक दिन ऐसा आया कि जब हमारी मैन डांसर आई ही नहीं तो तब हमारे गुरु ने मुझे स्टेज पर डांस करने के लिए बोला. पहले मैंने मना किया लेकिन फिर उनके इतना बोलने पर मैं मान गई लेकिन मेरी शर्त थी कि मैं सूट पहनकर सिर्फ हरियाणवी गानों पर ही डांस करूंगी. उस दौरान मैंने ’12 टिक्कड़ गाने’ पर डांस किया था जो इतना हिट हो गया कि लोग उसी गाने के नाम से मुझे जानने लगे. इसके बाद से ही मैंने अपने शोज जारी रखे.’
बच्चों को क्यों नहीं दिखाना चाहतीं डांस?
सपना चौधरी ने अपने बच्चों के बारे में भी इंटरव्यू में बात की. एक्ट्रेस ने बताया, ‘मैं अपने बच्चों को अपने पुराने डांस वीडियोज नहीं दिखाना चाहती, क्योंकि पहले मैं बहुत एनर्जी के साथ डांस करती थी और मुझे लिमिट भी नहीं पता थी कि कौन-सा स्टेप गलत लग रहा है. लेकिन अब मैं सीख चुकी हूं कि किस लिमिट तक डांस करना चाहिए. जैसे जो स्टेप्स मैंने किए हैं अगर मैं उन्हें लिमिट में करती तो वो बहुत प्यारे लगते हैं, लेकिन लिमिट से बाहर होते ही वो स्टेप्स गलत दिखते हैं.’
यह भी पढ़ें: Sapna Choudhary ने सीक्रेट रखी मां बनने की बात, बेबी बॉय या गर्ल किसे दिया जन्म?
‘मैडम सपना’ में दिखेगी लाइफ की कहानी
बता दें सपना चौधरी के जीवन पर बन रही फिल्म ‘मैडम सपना’ की अनाउंसमेंट हो चुकी है. मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक महेश भट्ट बनाने वाले हैं. हालांकि मूवी की कास्ट अभी तक रिवील नहीं हुई है. मूवी की रिलीज डेट भी अभी तक सामने नहीं आई है लेकिन ‘मैडम सपना’ 2026 में सिनेमाघरों में देखने को मिल सकती है.
संबंधित खबरें
एक्टर अजय देवगन के बंगले पर चला हथौड़ा, BMC ने ढहाया 'अवैध' हिस्सा
11 hrs agoकाव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर लेंगे 7 फेरे, शादी की तारीख आई सामने
12 hrs agoHoney Singh से महाराष्ट्र साइबर सेल ने की 2 घंटे तक पूछताछ
12 hrs agoविजय-रश्मिका की फिल्म हुई रिलीज, पहले दिन 'राणाबली' ने इतनी की कमाई
14 hrs ago'हम बांग्लादेश या नेपाल नहीं, सत्ता परिवर्तन...', बोले एक्टर प्रकाश राज
15 hrs ago'राणाबाली' और 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, जानें कलेक्शन
1 day agoसूर्यकुमार यादव बने शाहरुख खान के पड़ोसी, दुबई में खरीदा लग्जरी घर
1 day ago'घी मुफ्त...', कपिल शर्मा के शो में करीना कपूर ने बताया ब्यूटी सीक्रेट
1 day agoबॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर की Gen-Z को मैनिपुलेशन से बचने की सलाह
1 day agoसौरव जोशी-अवंतिका भट्ट के डेयर पर बवाल!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines