Sapna Choudhary on Seema Haider Video: इन दिनों पाकिस्तान से आई सीमा हैदर खूब सुर्खियां बटोरने में लगी है। सीमा हैदर पर फिल्म भी बनने जा रही है और इसका पोस्टर भी जारी हो चुका है।
वहीं, आए दिन सोशल मीडिया पर सीमा और सचिन को लेकर कुछ ना कुछ नया सामने आ ही जाता है। इस बीच अब हरियाणा की मशहूर सिंगर-डांसर सपना चौधरी ने भी सीमा हैदर पर तंज कसा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें- Jawan से जुड़े इस सवाल का दें जवाब और मुफ्त में पाएं Shahrukh Khan की फिल्म की टिकट
सपना चौधरी ने शेयर किया वीडियो
दरअसल, सचिन की पड़ोसन लगातार सीमा पर तंज कसती हुई नजर आती रहती है। उनके डायलॉग पर कई रिल्स भी बनते हैं। वहीं, अब सपना ने भी इस पर एक वीडियो शेयर किया है। बता दें कि सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है।
सपना ने फनी अंदाज में की डायलॉगबाजी
इस वीडियो में सपना चौधरी पाकिस्तान से आई सीमा हैदर और उसके पति सचिन के ऊपर अपने फनी अंदाज में डायलॉगबाजी कर रही है। वायरल हो रहे इस वीडियो में सपना कहती हैं कि फीलिंग देखो बच्चों की यहां पर, पूछो भाभी कैसी हैं तो कहते हैं जहर है.. जहर, तो मर जाओ चाट कर, सचिन को थोड़ी आई है तुमको आई है।’
यूजर्स दे रहे तरह-तरह के रिएक्शन
वीडियो में सपना आगे कहती हैं कि बुड्ढों के भी दिए जल रहे हैं भैया प्यार में। कहते हैं अरे आ गई प्यार में तो रहन दें। कहती है रूम से बाहर नहीं जाती, पाकिस्तान दिखाती थी फोन पर, कहां दिखाती थी पाकिस्तान क्या रूम ही था पूरा पाकिस्तान। सपना चौधरी का ये वीडियो बेहद फनी है और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं, यूजर्स भी सपना के इस वीडियो पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि मस्त सपना चौधरी जी कमाल। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि वैरी नाइस सपना जी। तीसरे यूजर ने लिखा कि हंसते हुए कई इमोजी शेयर किए है। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर्स सपना चौधरी के इस वीडियो पर कर रहे हैं। वहीं, अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 hr ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
1 hr ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
3 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
4 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
5 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
6 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
6 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
6 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
7 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines