Sapna Choudhary Mother Death: मशहूर हरियाणवी सिंगर डांसर सपना चौधरी की मां नीलम चौधरी का आज गुरुग्राम के अस्पताल में निधन हो गया. सितंबर 2025 के अंत में नीलम चौधरी की तबीयत काफी बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें गुरुग्राम के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया था, जहां आज उन्होंने आखिरी सांस ली. नीलम चौधरी के निधन की खबर से पूरे हरियाणा में शोक की लहर है. कई मशहूर हस्तियों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया है. सपना चौधरी के लिए यह एक बड़ा दुख है, क्योंकि वह अपनी मां के बहुत करीब थीं. सपना चौधरी ने मां की बीमारी के चलते हाल ही में अपने जन्मदिन के सारे प्रोग्राम कैंसिल कर दिए थे.
मां से बेहद करीब थीं सपना चौधरी
सपना चौधरी अपनी मां नीलम चौधरी से कितना करीब थीं, इसका प्रमाण हाल ही में देखने को मिला, जब जन्मदिन मनाने सपना चौधरी नई दिल्ली की लवकुश रामलीला में आने वाली थीं, लेकिन मां नीलम चौधरी के अचानक बीमार होने के कारण सपना चौधरी को अचानक अपना प्रोग्राम कैंसिल करना पड़ा. सपना चौधरी की मां लंबे समय से लीवर की बीमारी से जूझ रही थी. सितंबर के अंत में तबीयत ज्यादा बिगड़ने के कारण उन्हें गुड़गांव के अस्पताल में आईसीयू में एडमिट करवाया गया था.
अपनी कामयाबी का श्रेय भी मां को देती हैं सपना
छोटी उम्र में पिता का साया सिर से उठने के बाद सपना चौधरी को उसकी मां नीलम चौधरी ने ही पाला था. सपना चौधरी खुद हर इंटरव्यू में अपनी सफलता का सारा क्रेडिट अपनी मां को देती हैं. सपना कहती हैं कि आज वो जिस मुकाम पर है, वो अपनी मां नीलम चौधरी की वजह से हैं. सपना चौधरी को शुरुआती समय में डांसर रहते बहुत आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था, वो इस कदर परेशान हुई थीं कि आत्महत्या की कोशिश तक कर बैठी थीं, उस समय भी उनकी मां ही उनके साथ मजबूती से खड़ी थी. मां ने हौंसला देकर न सिर्फ बेटी सपना चौधरी को दोबारा पैरों पर खड़ा किया और हर मोर्चे पर बुलंदी भी हासिल की.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
18 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
18 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
20 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
22 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
22 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
23 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
1 day ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
1 day ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines