Sapna Choudhary Non-Bailable Warrant: करोड़ों दिलों की धड़कन और मशहूर डांसर सपना चौधरी को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आई है। अब उनके फैंस को जोरदार झटका लग सकता है। अपने लटकों-झटकों से सबका दिल जीत चुकीं सपना चौधरी अब कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। जल्द ही हरियाणवी डांसर जेल जा सकती हैं। अब उनके खिलाफ बड़ा एक्शन ले लिया गया है। लेकिन ऐसा क्या हो गया जिसके कारण बात सपना चौधरी की गिरफ्तारी पर आ गई है चलिए जानते हैं?
सपना चौधरी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट
सपना चौधरी पर अब संगीन आरोप लगे हैं। बिग बॉस से पूरे देश में पॉपुलैरिटी हासिल कर चुकीं और एक तगड़ी फैन फॉलोइंग कमा चुकीं सपना चौधरी के खिलाफ अब गैर-जमानती वारंट जारी किया है। जिसका मतलब है कि अब उन्हें जमानत भी नहीं मिल पाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब डांसर पर चीटिंग का मामला दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ दर्ज हुई शिकायत के बाद ही कोर्ट ने ये बड़ा एक्शन लिया है।
सपना चौधरी ने क्या किया?
खबरों की मानें तो सपना चौधरी के खिलाफ दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने ये वारंट जारी किया है। कोर्ट ने सपना चौधरी के खिलाफ ये वारंट दिल्ली पुलिस की इकनॉमिक ऑफेंस विंग में दर्ज हुई शिकायत के बाद ही जारी किया है। दिल्ली की इकनॉमिक ऑफेंस विंग ने डांसर के खिलाफ एक चार्जशीट दायर की है और ये मामला साल 2021 का बताया जा रहा है। पवन चावला नाम के एक शख्स ने सपना के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था जिसके चलते अब वो गिरफ्तार होने की कगार पर आ गई हैं।
यह भी पढ़ें: मशहूर एक्टर ने मुश्किल वक्त में थामा Hina Khan का हाथ, हॉस्पिटल से वायरल हुईं तस्वीरें
समन जारी होने पर कोर्ट में पेश नहीं हुईं डांसर
कहा जा रहा है कि डांसर ने शिकायतकर्ता यानी पवन चावला नाम के शख्स से काम के सिलसिले में कुछ पैसे लिए थे और वो उन्हें वादे के मुताबिक चुका नहीं पाईं। इसी के बाद उनके खिलाफ चार्जशीट बनी और समन भी जारी हुए। हालांकि, वो समन जारी होने के बावजूद कोर्ट में पेश नहीं हुईं और अब उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। आगे क्या होगा ये सोचकर तो फैंस के भी पसीने छूट गए हैं।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines