Cannes Film Festival 2023: कान्स में हरियाणवी डांसर का डेब्यू, रेड कार्पेट पर दिखा सपना चौधरी का जलवा
Edited By Nancy Tomar

Sapna Choudhary debut at Cannes Film Festival 2023
Edited By Nancy Tomar

Sapna Choudhary debut at Cannes Film Festival 2023
Cannes Film Festival 2023: दुनिया के सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल में से एक कान्स फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो चुका है। 76वें कान फिल्म फेस्टिवल 2023 में रेड कारपेट पर सितारें अपना जलवा दिखा रहे हैं। वहीं, अब इस कड़ी में हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का नाम भी जुड़ गया है।
सपना चौधरी ने इस साल कान्स 2023 में डेब्यू किया है और उन्होंने रेड कार्पेट पर अपने हुस्न और ग्लैमरस का जमकर जलवा दिखाया है। वहीं, अब सोशल मीडिया पर सपना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो पिंक कलर की ड्रेस पहनें हुए नजर आ रही हैं।
दरअसल, सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो पिंक कलर के लॉन्ग गाउन में दिख रही हैं। साथ ही सपना की ड्रेस पर फ्लोरल एंब्राइड्री की गई है। वहीं, अगर रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि सपना का ये गाउन 30 किलों का हैं।
साथ ही सपना ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि वो गाड़ी में बैठने की कोशिश करती है और अपनी हैवी ड्रेस की वजह से उन्हें गाड़ी में बैठने में परेशानी होती हैं। इसके बाद वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग उनकी मदद कर रहे हैं।
इतना ही नहीं बल्कि सपना ने कान्स से अपने लुक की कुछ फोटोज को भी शेयर किया है। इन तस्वीरों में सपना बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, फोटोज को शेयर करते हुए सपना ने लिखा है कि- ‘कान्स 2023 में डेब्यू, सपने वाकई सच होते हैं, यह मेहनत, बलिदान और दृढ़ संकल्प से भरी एक लंबी जर्नी रही है, लेकिन यह सब इसके लायक है, इसे संभव बनाने वाले आप सभी को धन्यवाद।’
वहीं, एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने कहा है कि- ‘कान्स सिर्फ एक सपना नहीं है, बल्कि किसी भी एक्टर या एक्ट्रेस के लिए एक जीवन भर का सपना होता है। भगवान की शुक्रगुजार हूं कि आज मैं अंग्रेजी या किसी भी अंतरराष्ट्रीय भाषाओं को न जानने के बावजूद ये कर पाई हूं, मैं अपने देश और अपने राज्य हरियाणा के लिए कान्स में यहां खड़ी होने पर गर्व महसूस कर रही हूं।’
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: