Sapna Choudhary Cryptic Post: हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी एक फिर चर्चा में आ गई है. दरअसल, सपना पिछले कुछ समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं. सपना ने हाल ही में पति यशवीर साहू पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है. उन्होंने इस मामले को लेकर कोर्ट में भी याचिका दायर की है. इसी बीच उनका एक पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. दरअसल, सपना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर डांस का एक डांस का वीडियो शेयर किया है. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए एक कैप्शन लिखा है, जिसे लोग उनकी पर्सनल लाइफ से जोड़कर देख रहे हैं.
सपना चौधरी ने सोशल मीडिया पर शेयर वीडियो
सपना चौधरी ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘हरियाणवी कभी भी तनाव नहीं लेते. हमलोग तो बस ये कहते हैं कि देखा जाएगा, नाश तो हो गया.’ लेकिन सपना चौधरी का यह कैप्शन चर्चा का विषय बन गया है. दरअसल, इस पोस्ट के कैप्शन को लोग उनकी निजी जिंदगी से जोड़ रहे हैं. लोग यह मान रहे हैं कि उन्होंने यह बात अपनी लाइफ में चल रही दिक्कतों पर लिखी है.
सपना चौधरी ने पति लगाया मारपीट का आरोप
आपको बता दें कि सपना चौधरी ने 6 साल पहले वीर साहू से शादी रचाई थी, जिससे उनके दो बच्चे भी हैं. उनके पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा ‘उन बच्चों की भी सोच लेना उनका क्या कसूर है. उनको तो अभी दुनिया देखी ही नहीं है. तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘सही बात है मैडम जी नाश तो हो लिया’. दरअसल, सपना चौधरी ने पति पर मारपीट का आरोप लगाया है, जिस पर सुनवाई करते हुए दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने 9 जून को सपना चौधरी को अंतरिम सुरक्षा प्रदान की है. इतना ही नहीं कोर्ट ने वीर साहू को यह हिदायत भी दी है कि अगली सुनवाई तक वो सपना चौधरी से मिल नहीं सकते हैं और न ही उनसे किसी प्रकार का संपर्क कर सकते हैं.
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 hr ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
1 hr ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
3 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
4 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
5 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
6 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
6 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
6 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
7 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines