Madam Sapna Biopic Announcement: हरियाणा की मशहूर डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी की बायोग्राफी अब फिल्मी पर्दे पर दर्शकों के लिए बन रही है। उनकी बायोपिक ‘मैडम सपना’ का टीजर हाल ही में जारी किया गया है, जिस फिल्म में उनके संघर्ष और सफलता की कहानी को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा। इस टीजर के साथ ही इस फिल्म के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। चलिए आपको बताते हैं इससे जुड़ी कुछ बातें।
सपना चौधरी की बायोपिक में संघर्ष की कहानी
टीजर का पहली झलक काफी इम्पैक्टफुल लग रही है, जिसमें सपना चौधरी के अलग-अलग वीडियो क्लिप्स शामिल किए गए हैं। ये टीजर एक डॉक्यूमेंट्री की तरह लग रहा है, जो उनके जीवन के अलग-अलग पहलुओं को दर्शाता है। सपना ने इस टीजर को शेयर करते हुए लिखा कि ये बायोपिक सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि उनके संघर्ष, सपनों और उन कठिन रास्तों की कहानी है जिन्हें उन्होंने पार किया है। उन्होंने अपने फैंस से समर्थन की अपील की है। सपना ने फैंस से कहा है कि जैसे ही उनकी कहानी स्क्रीन पर आएगी, उन्हें और ज्यादा प्यार और प्रोत्साहन की जरूरत होगी।
महेश भट्ट के डायरेक्शन में बन रही फिल्म
‘मैडम सपना’ को शाइनिंग सन स्टूडियो के तहत बनाया जा रहा है, जिसमें महेश भट्ट का निर्देशन और विनय भारद्वाज और रवीना ठाकुर का प्रोडक्शन है। फिलहाल फिल्म की स्टार कास्ट और रिलीज डेट के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, सपना चौधरी ने अपने एक पोस्ट में फिल्म की संभावित रिलीज का साल 2025 बताया है।
सपना ने पोस्ट के जरिए दी जानकारी
सपना चौधरी ने अपनी बायोपिक का अनाउंसमेंट करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखा। उन्होंने अपने जीवन के संघर्षों और कठिनाइयों के बारे में खुलासा किया, ये बताते हुए कि उनका सफर कभी भी आसान नहीं रहा, सपना ने आगे अपने फैंस को कहा कि वो अपनी कहानी बताना चाहती हैं, न सिर्फ खुद के लिए बल्कि उन सभी के लिए जो अपनी लड़ाइयों से उबर कर सफलता की ओर बढ़े हैं। सपना ने अपने फैंस से इस सफर का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद कहा और उनसे समर्थन को बनाए रखने की अपील की।
सपना ने की थी सुसाइड करने की कोशिश
आपको बता दें सपना चौधरी की पहचान उनकी शानदार डांसिंग से है, लेकिन उनकी जिंदगी का सफर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। सपना को अपना घर चलाने के लिए बेहद कम उम्र में ही डांस शोज करने पड़े थे। वो अच्छा डांस करती थीं और अपनी इसी प्रतिभा को उन्होंने अपना प्रोफेशन भी बना लिया। हालांकि एक वक्त ऐसा भी आया जब सपना चौधरी को लोग अश्लील डांस करने का आरोप लगाने लगे। एक बार उन्होंने सुसाइड कर करने की कोशिश की। बस इसी कहानी को अब सपना बड़े पर्दे पर लेकर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें: शादी-शुदा एक्ट्रेस ने पति को दिया धोखा, हीरो संग रोमांस कर उसी के साथ भागी अभिनेत्री, पहचाना कौन?
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
4 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
4 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
6 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
8 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
8 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
9 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
9 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
10 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines