Sanya Malhotra: सान्या मल्होत्रा ने बॉलीवुड में लगभग 8 साल पूरे कर लिए हैं। मुंबई उनके लिए वाकई सपनों का शहर साबित हुआ है। दिल्ली से एक्टर बनने का सपना लेकर जब वो माया नगरी गईं, तो आउटसाइडर होने के बावजूद उनकी झोली में कई ऐसे प्रोजेक्ट्स आए, जिनकी वजह से उन्होंने खुद को इंडस्ट्री में स्थापित कर लिया। उन्होंने अब तक बड़े पर्दे पर कई अलग-अलग तरह के किरादर निभाए हैं। उनका हर रोल बेहद दिलचस्प और हटके होता है।
किस तरह की फिल्म करने का है सान्या मल्होत्रा का सपना?
वहीं, अब ‘हिट: द फर्स्ट केस’ (HIT: The First Case), ‘लूडो’ (Ludo) और ‘पटाखा’ (Pataakha) जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं सान्या मल्होत्रा किस तरह की फिल्मों में काम करना चाहती हैं? अब वो रिवील हो गया है। एक्ट्रेस ने न्यूज 24 से बातचीत में अपने ड्रीम प्रोजेक्ट को लेकर खुलासा किया है। उन्हें किस तरह का किरदार निभाने की ख्वाहिश है अब वो उन्होंने बातों-बातों में सबके सामने बता दिया है। चलिए जानते हैं एक्ट्रेस ने क्या कहा है।
सान्या मल्होत्रा को किस तरह की फिल्म करने में है दिलचस्पी?
सान्या मल्होत्रा ने कहा कि उन्होंने आज तक किसी भी फिल्म में फुल ऑन डांस नहीं किया है। तो वो एक ऐसी फिल्म करना चाहती हैं जो फुल ऑन डांस से जुड़ी हो। ABCD जैसी फिल्मों में उनकी काफी दिलचस्पी है। सान्या ने कहा वैसे तो उनकी अपकमिंग फिल्म Mrs. में वो जो किरदार निभा रही हैं यानी ऋचा, वो एक अच्छी डांसर है और उसकी अपनी डांस एकेडमी होती है, लेकिन इस फिल्म में उन्हें इतना डांस करने का मौका नहीं मिला। तो वो कोई ऐसी फिल्म करना चाहेंगी जो एक प्रॉपर डांस फिल्म हो।
यह भी पढ़ें: Sanya Malhotra को Mrs. बनाने के लिए चाहिए कौन-सी क्वालिटीज? एक्ट्रेस ने लाइफ पार्टनर की खूबियां कीं रिवील
कब रिलीज हो रही है सान्या मल्होत्रा की Mrs.?
आपको बता दें, सान्या मल्होत्रा रियल लाइफ में भी बेहद अच्छा डांस करती हैं। वो ट्रेंड डांसर हैं। अब एक्ट्रेस ने अपनी ख्वाहिश तो बता दी है, लेकिन उन्हें इसे पूरा करने का मौका कब मिलता है? ये तो वक्त ही बताएगा। वैसे उनकी अपकमिंग फिल्म की बात करें तो Mrs. 7 फरवरी को ZEE5 पर स्ट्रीम होने वाली है। इस फिल्म में वो एक हाउसवाइफ का किरादर निभाती हुई नजर आएंगी, जिसकी जिंदगी में बदलाव देख लोगों को काफी कुछ सीखने को मिल सकता है।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
8 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines