Sanya Malhotra In Urfi Javed Podcast: बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) की एक्टिंग तो आप देख चुके हैं। अपने चुलबुले अंदाज और परफेक्ट एक्टिंग स्किल्स ने एक्ट्रेस हर किसी को दीवाना बना चुकी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सान्या के पास एक और हिडेन टैलेंट है? जी हां, इस बात का खुलासा उन्होंने खुद एक पॉडकास्ट में किया है। फैशन क्वीन उर्फी जावेद के साथ एक पॉडकास्ट में खुद उन्होंने इस बात का खुलासा किया है। सान्या मल्होत्रा ने बताया कि उनके पास मैचमेकिंग स्किल्स है और अब तक उन्होंने कई लोगों की शादी करवाई है।
एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा हाल ही में उर्फी जावेद के अनकैंसलेबल पॉडकास्ट में पहुंची थीं, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को पॉडकास्ट के आधिकारिक इंस्टा पेज पर शेयर किया है, जिसमें सान्या मल्होत्रा और उर्फी जावेद आपस में बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान सान्या ने अपनी मैचमेकिंग स्किल्स पर बात की।
कई लोगों की शादी करा चुकीं सान्या
एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं अब तक कई लोगों की शादी करा चुकी हूं। मैंने बहुत लोगों के रिश्ते बनवाए हैं। यहां तक कि अपनी बहन की शादी करवाई है।’ एक्ट्रेस की इस बात पर उर्फी ने उन्हें अगली सीमा तपारिया बताया। जिसपर एक्ट्रेस कहती हैं कि ‘मैं मुंबई से सान्या मल्होत्रा हूं।’ बता दें कि सीमा तपारिया फेमस मैरिज कंसल्टेंट हैं। इसके बाद उर्फी जावेद पूछती हैं कि, ‘आपने अपनी बहन के लिए रिश्ता कैसे ढूंढा?’ इसपर सान्या कहती हैं, ‘मैंने अपनी बहन को मिलाया था। मैंने अपने काफी दोस्तों को मिलाया जिनकी शादी हो चुकी है।’
सान्या मल्होत्रा और उर्फी जावेद के इस पॉडकास्ट वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया गया, ‘कुछ लोग उड़ सकते हैं। कुछ लोग प्रकाश से तेज दौड़ सकते हैं, लेकिन सान्या मल्होत्रा के पास परफेक्ट मैचमेकिंग स्किल है। अनकैंसलेबल पॉडकास्ट के इस एपिसोड में @sanyamalhotra_ और @urf7i के बीच की मजेदार बातें देखें।’
एक्ट्रेस हानिया आमिर ने मांगी मदद
उधर, जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर ने सान्या मल्होत्रा से मदद मांगी। उन्होंने वीडियो पर कमेंट किया, ‘मदद @sanyamalhotra_.’ इसपर एक्ट्रेस ने जवाब दिया, ‘@haniaheheofficial ज़रूर बहन।’ गौरतलब है कि हानिया आमिर पहली बार रैपर बादशाह संग डेटिंग की खबरों से चर्चा में आ गई थीं। हालांकि डेटिंग की इन खबरों पर दोनों में से किसी ने कोई रिएक्शन नहीं दिया था।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
18 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
21 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
21 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
22 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines