हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कौन हैं Santy Sharma? जो Ghooskhor Pandat के टाइटल पर भड़के; मेकर्स की लगाई क्लास

Santy Sharma Slams Ghooskhor Pandat: मनोज बाजपेयी की अपकमिंग फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ पर विवाद छिड़ा हुआ है. इसके नाम को लेकर विवाद गहराया हुआ है. वहीं अब सिंगर सैंटी शर्मा ने भी इस फिल्म के टाइटल पर आपत्ति जताई है. चलिए आपको भी बताते हैं सिंगर ने क्या कुछ कहा?

विज्ञापन

Santy Sharma Slams Ghooskhor Pandat: मनोज बाजपेयी की अपकमिंग फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के टाइटल को लेकर घमासान मचा हुआ है. ब्राह्मण समाज ने फिल्म पर पंडितों की इमेज खराब करने का आरोप लगाया है. मेकर्स ने भी फिल्म के पोस्टर और टीजर को हटा दिया है. वहीं अब सिंगर सैंटी शर्मा ने भी फिल्म के टाइटल को लेकर मेकर्स की क्लास लगाई है. सिंगर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी भड़ास निकाली है. सिंगर का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. चलिए जानते हैं सिंगर ने क्या कुछ कहा?

सैंटी शर्मा ने क्या कुछ कहा?

सैंटी शर्मा की टीम ने इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल पोस्ट शेयर करते हुए फिल्म के मेकर्स को आड़े हाथों लिया है. सिंगर की टीम ने पोस्ट में लिखा, ‘सैंटी शर्मा ने फिल्म के शीर्षक ‘घुसखोर पंडित’ पर कड़ी आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि ‘पंडित’ शब्द को ‘घुसखोर’ जैसे नकारात्मक शब्द के साथ जोड़ना अपमानजनक है और इससे ब्राह्मण व पंडित समुदाय की भावनाएं आहत होती हैं. वे जन्म से ब्राह्मण और कर्म से पंडित हैं, इसलिए ये सब उन्हें गलत और बेवजह लगता है.’

यह भी पढ़ें: 2 घंटे 50 मिनट की थ्रिलर फिल्म, जिसमें साउथ और बॉलीवुड सुपरस्टार की दिखी जोड़ी; 2025 की बनी टॉप फिल्म

विज्ञापन

सरकार और फिल्म मेकर्स से की अपील

सिंगर ने आगे लिखा, ‘बिना सही रजिस्ट्रेशन के इस टाइटल का प्रचार कैसे किया गया. आज के ‘नए भारत’ में खास समुदायों को निशाना बनाना चिंता की बात है और अगर ऐसा चलता रहा तो समाज में विभाजन बढ़ सकता है.’ सिंगर ने सरकार और फिल्म इंडस्ट्री से अपील करते हुए कहा कि जिम्मेदारी से काम करें और सख्त नियम बनाएं ताकि रचनात्मकता के नाम पर किसी की गरिमा और सम्मान को ठेस न पहुंचे.’

यह भी पढ़ें: डेब्यू से बनीं स्टार, 12 साल छोटे एक्टर संग किया निकाह, फिर हुआ तलाक; कुछ ऐसी रही इस एक्ट्रेस की कहानी

विज्ञापन

कौन हैं सैंटी शर्मा?

सैंटी शर्मा फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने रैपर और सिंगर हैं. सिंगर ने ‘हॉउसफुल 5’ में म्यूजिक दिया था. वहीं सिंगर ‘दोस्ताना’ और ‘ड्राइव’ जैसी फिल्मों में भी अपने गाने देकर ऑडियंस को एंटरटेन कर चुके हैं. वहीं सिंगर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं. इंस्टाग्राम पर सैंटी शर्मा के 41 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. फैंस उनकी रील्स को काफी पसंद भी करते हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola