हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Shruti Haasan संग ब्रेकअप रूमर्स पर आया बॉयफ्रेंड का रिएक्शन, Santanu Hazarika बोले- 'I'm Sorry'

Shruti Haasan-Santanu Hazarika Breakup: श्रुति हासन और उनके बॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब भई दोनों को लेकर चर्चा है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है, तो इनका सुर्खियों में रहना तो बनता है।

विज्ञापन
Shruti Haasan, Santanu Hazarika

Shruti Haasan-Santanu Hazarika Breakup: आजकल बी-टाउन में एक्ट्रेस श्रुति हासन और उनके बॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका को लेकर खूब चर्चा हो रही है। जी हां, अब भई दोनों को लेकर चर्चा है कि इन दोनों का ब्रेकअप हो गया है और दोनों ने एक-दूसरे से अपनी राहें जुदा कर ली है। हालांकि इन खबरों पर अभी तक श्रुति हासन ने कोई रिएक्ट नहीं किया है, लेकिन शांतनु हजारिका ने आखिरकार इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। इन खबरों पर बात करते हुए शांतनु ने कहा कि मुझे माफ करें… आइए आपको बताते हैं कि आखिर शांतनु हजारिका ने क्या-क्या कहा है?

मुझे माफ करें- शांतनु 

दरअसल, हाल ही में शांतनु हजारिका ने बॉम्बे टाइम्स से श्रुति संग ब्रेकअप की खबरों पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे माफ करें, इस बारे में मैं कोई बात नहीं करना चाहता हूं। जी हां, शांतनु ने ना तो ब्रेकअप को कंफर्म किया और ना ही इससे इनकार किया है। अब सच्चाई क्या है वो तो श्रुति और शांतनु ही जानें, लेकिन हाल ही में खबरें आई थीं कि दोनों का एक महीने पहले ही ब्रेकअप हो चुका है।

श्रुति ने अभी तक नहीं किया रिएक्ट

इतना ही बल्कि सूत्रों ने जानकारी दी थी कि दोनों ने आपसी सहमति से ये फैसला लिया है और अब दोनों साथ नहीं रहना चाहते, लेकिन इंस्टाग्राम से एक-दूसरे के पोस्ट हटाना अभी भी लोगों के मन में सवाल खड़े कर रहा है। शांतनु हजारिका ने इन खबरों पर कुछ भी कहने से मना कर दिया है। वहीं, अभी तक श्रुति ने भी इस पर चुप्पी साध रखी है।

लंबे टाइम से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं श्रुति-शांतनु 

बता दें कि श्रुति हासन और शांतनु हजारिका एक-दूसरे को लंबे टाइम से डेट कर रहे हैं। बीते साल ओरी ने दोनों की शादी को लेकर भी बातें की थीं। हालांकि श्रुति ने उन सभी खबरों का खंडन किया था। अब फैंस को इंतजार है कि एक्ट्रेस खुद ही सच्चाई को जल्द रिवील करें।

यह भी पढ़ें- Salman Khan को पड़े एक के बाद एक कई जोरदार तमाचे, आखिर किसने उठाया Tiger पर हाथ?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें