महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। हाल ही में मोनालिसा का पहला म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस बीच अब मोनालिसा जल्दी ही डायरेक्टर सनोज मिश्रा के साथ अपनी फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। इसकी जानकारी खुद सनोज मिश्रा ने दी है। आइए जानते हैं कि आखिर सनोज मिश्रा ने क्या कहा है?
सनोज मिश्रा ने शेयर किया पोस्ट
डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने जेल से छूटने के बाद अब मोनालिसा के साथ अपनी फिल्म की शूटिंग पर अपडेट दिया है। सनोज ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने मोनालिसा के साथ एक फोटो शेयर की है। पोस्ट को शेयर करते हुए डायरेक्टर ने एक लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। सनोज ने लिखा कि हैली फ्रेंड्स, कल वायरल गर्ल मोनालिसा, उनके पिता जय सिंह और मेरे दोस्त महेंद्र लोधी जी मेरे मुंबई ऑफिस आए थे।
जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
सनोज ने आगे लिखा कि फिल्म की शूटिंग जल्दी ही शुरू हो रही है। इसलिए शुरुआती तैयारियां और टीम के साथ एक बातचीत जरूरी थी। उन्होंने कहा कि लोग आपके सुख से दुखी होते है और आपको गिराने नीचा दिखाने के लिए रेप केस में फंसा देते हैं। वहीं, दूसरी ओर आप अगर दुखी हैं, तो लोग अपनी संवेदना व्यक्त करते है।
क्या बोले सनोज?
सनोज ने कहा कि आपके सुखी होने आगे बढ़ने से लोगों को तकलीफ है। आप अगर घर आलीशान घर बनाते है तो लोग आपसे जलेंगे, आपकी कमियां निकलेंगे, आपसे वैर कर लेंगे और फिर उसी घर में आग लग जाए तो दौड़े आएंगे, संवेदना व्यक्त करने… ये इंसान का स्वभाव है। एक बार फिर से लोगों को जलाने में मेरी टीम लग गई है एक आलीशान फिल्म बनाने के लिए …. सहयोग बनाए रखिए।
यूजर्स ने किया सपोर्ट?
वहीं, अब सनोज के इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी अपना-अपना रिएक्शन दे दिया है। सनोज के इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा कि शानदार सर। दूसरे यूजर ने लिखा कि आपको बधाई। एक तीसरे यूजर ने कहा कि गॉड ब्लेस यू। एक और यूजर ने कहा कि हर हर महादेव। इस तरह के तमाम कमेंट्स लोगों ने सनोज मिश्रा के पोस्ट पर किए हैं।
यह भी पढ़ें- ‘तुम्हारे बिन…’, Sushant Singh Rajput को Ankita Lokhande ने यूं किया याद
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
6 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
7 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
8 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
9 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
9 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
10 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
10 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
11 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
13 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines