Sanoj Mishra, Monalisa: महाकुंभ 2025 से सुर्खियों में आई मोनालिसा इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। मोनालिसा को फिल्ममेकर सनोज मिश्रा ने अपनी फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ के लिए साइन किया है। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक मोनालिसा को लेकर तमाम तरह की चर्चा सुनने को मिल जाती है। अब एक फिर से मोनालिसा सुर्खियों में हैं क्योंकि डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को फिल्म में कास्ट करने की वजह बता दी है। अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसी क्या वजह है, तो आइए जानते हैं इसके बारे में…
सनोज मिश्रा ने शेयर की फोटो
दरअसल, फिल्ममेकर सनोज मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ ही देर पहले एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए सनोज मिश्रा ने अपने साथ मोनालिसा की भी फोटो शेयर की है। इतना ही नहीं बल्कि सनोज मिश्रा ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है कि पूरे देश के लोग सोच रहे हैं कि मैं क्या करने वाला हूं? मेरी कोशिश है उन सपनों को साकार करने की जो दूर-दराज किसी गांव के कोने में देखें गए।
प्रेरणा और मिसाल बनें- सनोज
सनोज ने आगे लिखा कि जो सपने देखने वाले लोगों के लिए प्रेरणा और मिसाल बनें। काम कठिन है जो आप सबके सहयोग के बिना नहीं होगा। वहीं, सनोज के इस पोस्ट पर लोगों ने भी अपनी राय दी है। जी हां, इटरनेट यूजर्स इस पोस्ट पर भर-भरकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि इस जमाने में आप जैसी शक्ति और हिम्मत कहां देखने को मिलती है?
यूजर्स ने किए कमेंट्स
दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि बहुत शुभकामनाएं सर। तीसरे यूजर ने लिखा कि आप पर गर्व है सर। एक और यूजर ने लिखा कि आपकी जीत पक्की है सर। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं। गौरतलब है कि सनोज मिश्रा ने जबसे मोनालिसा को फिल्म में कास्ट करने का ऐलान किया है, तबसे ही मोनालिसा सुर्खियों में बनी हुई हैं।
कौन हैं मोनालिसा?
मोनालिसा की बात करें तो जबसे वो वायरल हुई हैं, तबसे ही हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है। खबरों की मानें तो मोनालिसा का पूरा नाम मोनालिसा भोंसले बताया जा रहा है। मोनालिसा महाकुंभ में माला बेचती थी और उन्हें इंदौर की रहने वाली बताया जा रहा है। अब मोनालिसा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं और हर कोई उनके बारे में बात कर रहा है।
यह भी पढ़ें- Jiohotstar की Netflix और Prime Video से कितनी टक्कर? तीनों के प्लान में कितना अंतर
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
4 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
4 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
6 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
8 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
8 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
9 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
9 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
10 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines